सलीम कोडथूर: सिंगर का चौंकाने वाला दावा, गोरा होने वाले क्रीम के इस्तेमाल से हो गई थी किडनी से जुड़ी बीमारी
- Saleem Kodathoor: सिंगर और म्यूजिशियन सलीम कोडाटोरे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला दावा किया है।
- उनके मुताबिक फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल की वजह से उन्हें किडनी की बीमारी हुई।
- गोरा होने की इस क्रीम को इस्तेमाल करने का सुझाव एक दोस्त ने उन्हें दिया था।
विस्तार
डॉक्टर ने क्या कहा था?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिंगर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि समस्या उनके शरीर से एल्ब्यूमिन नाम के प्रोटीन की कमी है। अगर यह जारी रहा तो इससे किडनी फेलियर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि उनकी किडनी की बायोप्सी में पता चला कि उन्हें मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी है, जिसके बाद उनका कई महीनों तक इलाज चला और वे हॉस्पिटल में भर्ती रहे। सिंगर ने कहा कि यह वही बीमारी है, जो कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की को फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद हो गई थी।
मलप्पुरम के एस्टर MIMS मदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के प्रमोशनल वीडियो देखने के बाद क्रीम ऑर्डर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन हटा सकती है।
लड़की ने कहा कि इसके बाद उसे हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगीं। ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और बेहोशी शामिल है। उसके पैरों में भी सूजन आ गई, जिससे उसे चलने और सीढ़ियां चढ़ने में मुश्किल हो रही थी। परेशानी बढ़ने पर वह अस्पताल गई।
देखें सलीम कोडथूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो-
A post shared by Saleem Kodathoor (@saleemkodathoor_official)
कोडथूर ने कहा कि उन्हें भी ऐसे ही लक्षण थे, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। इससे उन्हें शो टालने पड़े। इसके चलते पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा। इस बीच, लड़की ने रविवार को रिपोर्टर्स को बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस क्रीम का सैंपल दिया है, जिसका उसने इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मामले में सही एक्शन लेने का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने रोकने के बाद भी किया किस, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन; देखें वीडियो
