रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्देशित 'इंडियन पुलिस फोर्स' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। इस सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। एक्शन से भरपूर यह सीरीज अपनी रिलीज के बाद से ही दुनिया भर के 65 देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग सूची में भी शामिल रही। वहीं, पहले सप्ताह में ही यह शो प्राइम वीडियो पर सबसे अधिक बार देखी जाने वाली पहली इंडियन सीरीज बन गई है, जिसके पहले सीजन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्शन से भरपूर यह सीरीज को भारत के साथ-साथ दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत रही है।
2 of 5
इंडियन पुलिस फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन पुलिस फोर्स' में शानदार एक्शन सीक्वेंस, जबर्दस्त कहानी और दमदार अभिनय की बदौलत यह सीरीज दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। सात एपिसोड वाले इस सीरीज में भारतीय पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है, जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।
3 of 5
इंडियन पुलिस फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' ने ओटीटी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर सुशांत श्रीराम ने कहा, 'इंडियन पुलिस फोर्स' के रोमांचक एक्शन दृश्य, बेहतरीन कहानी और शानदार अभिनय वाले इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 65 देशों की शीर्ष 10 सूची में यह ट्रेंड कर रही है। इस शो का उद्देश्य न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना था, बल्कि उन वर्दीधारियों जवानों को श्रद्धांजलि देना भी था, जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दिया है'।
Kriti Sanon Interview: धरमजी जिस तरह प्यार से सिर पर हाथ रखते हैं, उसमें बहुत ही अपनापन लगता है
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, 'प्राइम वीडियो के साथ जुड़कर 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए सफलता की कहानी लिखना अद्भुत रहा। मेरे पहले डिजिटल निर्देशन को दुनिया भर के दर्शकों ने पसंद किया और मेरी रचनात्मक दृष्टि को पंख दे दिया। मेरे फैंस ने वर्षों से मेरी फिल्मों को पसंद किया है। मुझे 'इंडियन पुलिस फोर्स' के माध्यम से अपनी कहानी कहने और एक्शन फिल्मोग्राफी की अपनी कला को स्ट्रीमिंग की दुनिया में लाने में बहुत खुशी हो रही है। शो को अब तक न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के कई देशों में प्राइम वीडियो पर खूब प्यार मिला है। मैं इस शो को सफल बनाने के लिए अपने फैंस, कलाकार और क्रू का आभारी हूं'।
Box Office Clash: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन सितारों में होगी जंग, बड़े पर्दे पर ये फिल्में होगी आमने-सामने
5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Fighter: फाइटर का चर्चित देशभक्ति गीत 'मिट्टी' का ऑफिशियल वीडियो जारी, फैंस की इमोशनल प्रतिक्रिया आई सामने