फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये है मोहब्बतें' का परम खुराना करने जा रहा शादी, इस दिन गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे

Wed, 15 Jan 2020 06:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 Jan 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein actor Anurag Sharma to tie the knot with girlfriend Nandini Gupta in January
Anurag Sharma and Nandini Gupta - फोटो : Instagram

एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाला अभिनेता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। नंदिनी के साथ अनुराग इस महीने की आखिरी तारीख यानी कि 31 जनवरी को सात फेरे लेंगे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया।

Yeh Hai Mohabbatein actor Anurag Sharma to tie the knot with girlfriend Nandini Gupta in January
Anurag Sharma - फोटो : Instagram

अनुराग 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में परम खुराना का किरदार निभाते थे। ये वही परम खुराना हैं जो सीरियल में रमन भल्ला की बहन सिमी का पति बना था। शो में अनुराग ने नकारात्मक भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अनुराग ने अपनी शादी की खुशखबरी प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। 

Yeh Hai Mohabbatein actor Anurag Sharma to tie the knot with girlfriend Nandini Gupta in January
Anurag Sharma and Nandini Gupta - फोटो : Instagram

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- 'किस्मत कनेक्शन। पहली बार नंदिनी को देखते ही मुझे प्यार हो गया था। मैं और नंदिनी शादी करने जा रहे हैं। इस परिवार को पाकर मैं अपने आपको को धन्य महसूस करता हूं। उम्मीद करता हूं दोस्तों और प्रशंसकों का प्यार यूं ही मिलता रहेगा।' अनुराग के इस पोस्ट पर कई सितारे और प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I loved her @starnandini since the first time I saw her 💞 Me and Nandini #ANUDINI are ready to take up the big leap and start the adventure called "marriage". We are truly blessed with such amazing family, friends and fans please continue to pour your love and blessings as we begin this journey ❤️ #newbeginnings @7thskyproduction

A post shared by Anurag Sharma (@anuragkraag) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein actor Anurag Sharma to tie the knot with girlfriend Nandini Gupta in January
Nandini Gupta and Anurag Sharma - फोटो : Instagram

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर नंदिनी के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एकता कपूर के ही सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस सीरियल में उन्होंने सतीश देशपांडे का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein actor Anurag Sharma to tie the knot with girlfriend Nandini Gupta in January
Nandini Gupta and Anurag Sharma - फोटो : Instagram

इसके बाद 'तेरे लिए', 'ब्याह हमारी बहू का', 'अदालत', 'जोधा अकबर', 'ये है आशिकी', 'कुमकुम भाग्य', 'अजीब दास्तां है ये', 'इतना करो न मुझे प्यार', 'कवच:काली शक्तियों से' और 'उड़ान' शामिल हैं। ये हैं मोहब्बतें के एक और अभिनेता अली गोनी हाल ही में चर्चा में आ गए थे। इसकी वजह अली की एक्स गर्लफ्रेंड नताशा की हार्दिक पांड्या से सगाई है। 

Bigg Boss 13: जानें कब-कब मेकर्स ने लिया सिद्धार्थ का फेवर? सीन एडिट कर सलमान को भी दी थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed