फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Fight Over Political Career

स्वरा भास्कर: 'भाई ने उनको इग्नोर मारा', अभिनेत्री को लेकर ये क्या बोल गए शहजाद पूनावाला, फहाद पर भी कसा तंज

Sun, 27 Sep 2026 03:23 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 03:23 PM IST
सार

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आते ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों की लड़ाई का पहला वीडियो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Fight Over Political Career
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्टेड रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े अभी से शुरू हो गए हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला आपस में जुबानी जंग करते हुए नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं, बातों ही बातों में उन्होंने स्वरा के पति फहाद का भी जिक्र किया और उन पर तंज कसा।
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Fight Over Political Career
शहजाद पूनावाला - फोटो : ANI
क्या बोले शहजाद पूनावाला?
शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट वीरेंद्र सहवाग कंटेस्टेंट शहजाद से कहते हैं कि सोशल मीडिया पर तो आपने बहुत बातें की हैं। अब वो (स्वरा) जब अंदर आई हैं, तो आपने बात ही नहीं की। आवाज बैठ गई है क्या। इस पर शहजाद ने कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Fight Over Political Career
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
शहजाद ने फहाद अहमद पर कसा तंज
सहवाग ने आगे कहा, 'स्वरा का रिएक्शन तो मुझे नजर आ रहा है।' इसके बाद स्वरा ने कहा, 'इनका (शहजाद) डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से नहीं उज्ज्वल होने वाला।' इसके बाद शहजाद ने कहा, 'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। आप अपने हसबैंड को जीता दीजिए।'

यह भी पढ़ें: राइज एंड फॉल 2: शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जबाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Fight Over Political Career
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram @swarabhasker
स्वरा के डांस पर क्या बोले पूनावाला?
शहजाद यहीं नहीं रुके, एक वीडियो में उन्होंने स्वरा के डांस पर भी तंज कसा। पूनावाला ने कहा, 'एक बार माइलेज और फुटेज खाने के लिए किसी और के गणपति विसर्जन में जाके, ऐसे डांस कर रही थीं और एक हमारे भाई (सलमान खान) ने नजरअंदाज कर दिया। हम भी वैसे ही इग्नोर मोड में हैं।'

बता दें कि शहजाद साल 2019 में अर्पिता खान के गणपति विसर्जन का जिक्र कर रहे हैं, जहां डांस करने के दौरान सलमान खान ने स्वरा को नजरअंदाज कर दिया था। स्वरा और शहजाद के बीच की तनातनी हमेशा चर्चा में रहती है। अलग राजनीतिक विचारधाराओं के कारण दोनों के बीच पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed