{"_id":"6ab8e77b4ba8ef5d1f0e2197","slug":"rise-and-fall-2-shehzad-poonawalla-swara-bhasker-fight-over-political-career-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर: 'भाई ने उनको इग्नोर मारा', अभिनेत्री को लेकर ये क्या बोल गए शहजाद पूनावाला, फहाद पर भी कसा तंज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
स्वरा भास्कर: 'भाई ने उनको इग्नोर मारा', अभिनेत्री को लेकर ये क्या बोल गए शहजाद पूनावाला, फहाद पर भी कसा तंज
Sun, 27 Sep 2026 03:23 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:23 PM IST
सार
Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आते ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों की लड़ाई का पहला वीडियो भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्टेड रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े अभी से शुरू हो गए हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला आपस में जुबानी जंग करते हुए नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं, बातों ही बातों में उन्होंने स्वरा के पति फहाद का भी जिक्र किया और उन पर तंज कसा।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला
- फोटो : ANI
क्या बोले शहजाद पूनावाला?
शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट वीरेंद्र सहवाग कंटेस्टेंट शहजाद से कहते हैं कि सोशल मीडिया पर तो आपने बहुत बातें की हैं। अब वो (स्वरा) जब अंदर आई हैं, तो आपने बात ही नहीं की। आवाज बैठ गई है क्या। इस पर शहजाद ने कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ।'
शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट वीरेंद्र सहवाग कंटेस्टेंट शहजाद से कहते हैं कि सोशल मीडिया पर तो आपने बहुत बातें की हैं। अब वो (स्वरा) जब अंदर आई हैं, तो आपने बात ही नहीं की। आवाज बैठ गई है क्या। इस पर शहजाद ने कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
शहजाद ने फहाद अहमद पर कसा तंज
सहवाग ने आगे कहा, 'स्वरा का रिएक्शन तो मुझे नजर आ रहा है।' इसके बाद स्वरा ने कहा, 'इनका (शहजाद) डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से नहीं उज्ज्वल होने वाला।' इसके बाद शहजाद ने कहा, 'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। आप अपने हसबैंड को जीता दीजिए।'
यह भी पढ़ें: राइज एंड फॉल 2: शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जबाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह

स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagram @swarabhasker
स्वरा के डांस पर क्या बोले पूनावाला?
शहजाद यहीं नहीं रुके, एक वीडियो में उन्होंने स्वरा के डांस पर भी तंज कसा। पूनावाला ने कहा, 'एक बार माइलेज और फुटेज खाने के लिए किसी और के गणपति विसर्जन में जाके, ऐसे डांस कर रही थीं और एक हमारे भाई (सलमान खान) ने नजरअंदाज कर दिया। हम भी वैसे ही इग्नोर मोड में हैं।'
बता दें कि शहजाद साल 2019 में अर्पिता खान के गणपति विसर्जन का जिक्र कर रहे हैं, जहां डांस करने के दौरान सलमान खान ने स्वरा को नजरअंदाज कर दिया था। स्वरा और शहजाद के बीच की तनातनी हमेशा चर्चा में रहती है। अलग राजनीतिक विचारधाराओं के कारण दोनों के बीच पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है।