फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: विशाल को फ्राईपैन से पीटते देख भड़कीं मधु की मां, बोलीं-'बेटी की हरकत से शर्मिंदा हूं'

Wed, 15 Jan 2020 04:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli beaten Vishal Aditya Singh by frypan mother Vijaya Pant Tuli reaction
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) ने विशाल आदित्य सिंह को फ्राईपैन से मारा। मधुरिमा का विशाल को मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को 15 जनवरी को टेलीकास्ट होनेे वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा। मधुरिमा की ऐसी हरकत पर न केवल घरवाले बल्कि उनकी मां भी हैरान रह गई हैं। मधुरिमा की मां विजया ने इंटरव्यू के दौरान बेटी की इस हरकत पर प्रतिक्रिया दी है। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli beaten Vishal Aditya Singh by frypan mother Vijaya Pant Tuli reaction
Vijaya Pant Tuli - फोटो : twitter

मधुरिमा की मां विजया पंत तुली ने स्पॉटब्वॉय बेवसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहा- 'मेरी बेटी कंटेस्टेंट हैं तो यह जरूरी नहीं है कि मैं उसकी तरफदारी करूंगी। इतना जरूर है कि विशाल मधुरिमा को लड़ाई के लिए उकसाता है। ये दोनों 'नच बलिए 9' में अपने रिश्ते में फेल हो गए थे। मुझे लगा कि यह दोनों बिग बॉस में एक दूसरे को समझेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो लोग अब भी लड़ रहे हैं।' 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli beaten Vishal Aditya Singh by frypan mother Vijaya Pant Tuli reaction
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter

विजया ने आगे कहा- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि विशाल मेरी बेटी के साथ इतना आक्रामक बर्ताव करता है बावजूद इसके मधुरिमा उसे क्यों मुन्ना बुला रही है?उसे विशाल को नजर अंदाज करना चाहिए। ऐसा ही विशाल को करना चाहिए। एक दूसरे से ये लोग बात ही क्यों करते हैं? मुझे नहीं लगता कि मैं ये सब अब और देख सकती हूं। सच कहूं तो मैं परेशान होने के साथ-साथ शर्मिंदा और गुस्से में भी हूं। जब मधुरिमा शो से बाहर आएंगी तो मैं उसे विशाल से दूरी बनाने को कहूंगी। जब बनती नहीं है तो साथ रहने का मतलब ही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli beaten Vishal Aditya Singh by frypan mother Vijaya Pant Tuli reaction
Vishal Aditya Singh and Madhurima - फोटो : twitter

मधुरिमा और विशाल के बीच ये ऐसा पहला वाकया नहीं है इससे पहले उन्होंने विशाल को चप्पल से मारा था। उस वक्त विशाल काफी नाराज हो गए थे। विशाल ने 'बिग बॉस' के कहा था कि अब हम दोनों में से कोई एक ही घर पर रह सकता है। तब बिग बॉस ने कहा था कि 'आप दोनों को फैसला लेना होगा कि घर में से कौन बाहर जाएगा।' हालांकि दोनों ने घर में रहने का फैसला किया था और दंड के तौर पर मधुरिमा को दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया गया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli beaten Vishal Aditya Singh by frypan mother Vijaya Pant Tuli reaction
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Social Media

खास बात है कि यह दोनों कभी एक दूसरे से लड़ते नजर आते हैं तो कभी प्यार। इन दोनों को ऐसा करता देख सलमान ने भी इनसे इनके रिश्ते का स्टेटस पूछा था। सलमान के सामने विशाल ने कन्फ्यूज कहा था। हालांकि घरवालों का कहना है कि यह दोनों नॉमिनेट होते ही एक दूसरे से प्यार का दिखावा करने लगते हैं। 

Bigg Boss 13: माहिरा की मां ने घर में आते ही पारस की लगाई क्लास, बोलीं- 'बार बार न करो KISS'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed