फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: जानें कब-कब मेकर्स ने लिया सिद्धार्थ का फेवर? सीन एडिट कर सलमान को भी दी थी हिदायत

Wed, 15 Jan 2020 03:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 makers favour sidharth shukla and edited salman khan scenes
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक घर के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स पर उनका फेवर लेने का आरोप लगाया है। तो चलिए देखते हैं आखिर कब-कब शो में सिद्धार्थ का फेवर लिया गया।

bigg boss 13 makers favour sidharth shukla and edited salman khan scenes
bigg boss 13 - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, हाल ही में एक दिन रश्मि ने घर में कोई काम करने से मना कर दिया था, जिसे लेकर सिद्धार्थ के साथ लड़ाई होने लगी। दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी बीच आसिम आते हैं और रश्मि का पक्ष लेने लगते हैं। आसिम ने सिद्धार्थ को वहां से जाने के लिए कहा। बस फिर क्या था सिद्धार्थ और भड़क उठे। शो के सेट से एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि 'झगड़े के दौरान सिद्धार्थ अपने आपे से बाहर हो गए। उन्होंने आसिम के साथ हिंसा की जिसकी वजह से उनके कोहनी और हाथ के आस-पास चोट आई। यही नहीं सिद्धार्थ ने अपने नाखूनों से आसिम की त्वचा को नोच दिया।' बिग बॉस के मेकर्स ने इस पूरे सीन को एडिट कर दिया और बाद में कहीं इसका जिक्र तक नहीं हुआ।

bigg boss 13 makers favour sidharth shukla and edited salman khan scenes
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

बिग बॉस के शो का फॉर्मेट है कि घर में कोई हिंसा नहीं कर सकता लेकिन सिद्धार्थ, आसिम के साथ कई बार मारपीट करते हुए देखे गए। बीबी जंक्शन टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने आसिम को दो बार बुरी तरह धक्का मारा था। सजा के रूप में सिद्धार्थ को केवल दो हफ्ते के नॉमिनेट कर दिया गया। सीजन 11 में देखें तो प्रियांक शर्मा ने आकाश ददलानी को एक बार धक्का दिया था तो प्रियांक को घर से बाहर कर दिया गया था लेकिन सिद्धार्थ के साथ ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 makers favour sidharth shukla and edited salman khan scenes
bigg boss 13 - फोटो : voot

एक एपिसोड के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि जब सलमान सिद्धार्थ को डांट रहे थे तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दरअसल रश्मि सलमान से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ उन्हें लगातार 'ऐसी लड़की', 'ऐसी लड़की' बोल रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।' सिद्धार्थ की इन बातों को सुन सलमान भी भड़क जाते हैं। सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 makers favour sidharth shukla and edited salman khan scenes
bigg boss 13 - फोटो : voot

एक एपिसोड में निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री करते हैं। रोहित शेट्टी को अचानक घर में देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैैं। प्रोमो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ आसिम की बात को लेकर रो रहे होते हैं लेकिन जब एपिसोड प्रसारित हुआ तो कुछ और ही देखने को मिला। प्रोमो के जरिए मेकर्स ने सिद्धार्थ का इमोशनल साइड दिखाने की कोशिश की लेकिन असलियत में ऐसा नहीं था। सिद्धार्थ रोते हैं लेकिन वो आसिम की बातों लेकर नहीं रोते बल्कि अपनी मां की चिट्ठी पढ़कर रोने लगते हैं। 

Bigg Boss 13: चार साल पहले अक्षय संग रोमांस कर चुकी हैं मधुरिमा, पुराना वीडियो हो रहा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed