{"_id":"6ab88840ac37c0f8b80e4029","slug":"ramayana-makers-release-two-posters-for-ranbir-kapoor-sai-pallavi-ravi-dubey-and-yash-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: मेकर्स ने जारी किए किरदारों के पोस्टर, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक; लंका में खड़े नजर आए रावण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: मेकर्स ने जारी किए किरदारों के पोस्टर, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक; लंका में खड़े नजर आए रावण
Sun, 27 Sep 2026 08:36 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:36 AM IST
सार
Ramayana Posters: 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं। एक में राम, सीता और लक्ष्मण नजर आए हैं। दूसरे में रावण दिख रहे हैं। पोस्टर काफी खास हैं।
विज्ञापन
रामायण से रणबीर कपूर का लुक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते रोमांच के बीच मेकर्स ने बेहद मनमोहक पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पहले पोस्टर में क्या है?
‘रामायण’ के इस पोस्टर में राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती है। वहीं, सीता के रूप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती हैं। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण भाव लिए नजर आ रहे हैं।

दूसरे पोस्टर में क्या है?
मेकर्स ने इस फिल्म का एक दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है। इस पोस्टर में रावण के रूप यश को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि रावण के रूप में यश अपनी लंका में खड़े हैं। मुकुट पहने यश काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

क्यों खास है पोस्टर?
यह पोस्टर बेहद खास है, क्योंकि इसमें राम, सीता और लक्ष्मण को एक ही फ्रेम में साथ देखा जा सकता है। यह पोस्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को इन प्रतिष्ठित किरदारों में बड़े पर्दे पर देखने के उत्साह को और बढ़ा देता है। इस प्रोजेक्ट के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में इसकी कास्टिंग भी शामिल रही है।

बॉक्स ऑफिस: क्या 'द वन' और नानी की फिल्म को मिला वीकएंड का फायदा? 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'हनुमान अंश'
रामायण से रणबीर कपूर का लुक
- फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कब रिलीज होगी फिल्म
- 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं।
- इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज की तरफ से 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनाया जा रहा है।
- यह दो भागों वाली महागाथा दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।
- ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।