बिग बॉस 11 को खत्म हुए दो महीने होने वालें हैं लेकिन इसके कंटेंस्टेंट अभी भी चर्चा में हैं। दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर शो में मास्टरमाइंड के नाम से फेमस हुए विकास गुप्ता से एक सवाल किया है। सवाल में पूछा गया है कि किसके कहने पर विकास ने शो को ज्वॉइन किया...
विकास गुप्ता ने ट्विटर पर ही सवाल का जवाब दिया है। विकास ने लिखा कि बिग बॉस में उन्होंने अपने दोस्त रवि दूबे के कहने पर कदम रखा। बता दें रवि दूबे एक टीवी कलाकार हैं, उन्हेे जमाई राजा, सास बिना ससुराल, और करोल बाग जैसे मशहूर टीवी सीरियल मे देखा गया है। रवि कलर्स चैनल पर आने वाले शो एंटरटेनमेंट की रात में भी हंसाते नजर आते हैं।
विकास ने शो में विकास सिटी टास्क के दौरान 6 लाख रुपये जीते थे जिन्हें उन्होंने तीन-तीन लाख रुपये शो की ही कंटेस्टेंट रहीं ज्योति कुमारी और अर्शी खान को देने का ऐलान किया था। खबर है कि विकास प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ एक वेब सीरिज भी करने वाले हैं।
बता दें कि तकरीबन साढे तीन महीने चले बिग बॉस सीजन 11 में टीवी की मशहूर एक्टर शिल्पा शिंदे ने बाजी मारी। वहीं, टॉप 3 की रेस में शिल्पा और हिना खान के साथ विकास गुप्ता भी थे। लेकिन आखिर में विकास और हिना खान को बाहर होना पड़ा।
शो का खिताबी मुकाबला शिल्पा और हिना के बीच हुआ था जिस दौरान लाइव पब्लिक वोटिंग भी हुई थी। वोटिंग में शिल्पा को जीत मिली। लेकिन जीत का फैसला वोटिंग के आधार पर नहीं किया गया था। शो में परफोर्मेंस के अनुसार शिल्पा को जीत का हकदार माना गया।