टीवी एक्ट्रेस सारा खान सुबह से ही चर्चा में बनी हुई हैं । उनका बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया । इस वीडियो में सारा न्यूड नजर आ रही हैं । इतना ही नहीं सारा के वीडियो को उनकी बहन आर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया ।
सारा का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ने तो उनके स्क्रीन शॉट भी ले लिए । हालांकि इसे कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दिया गया था । वीडियो में सारा पानी में चिल कर रही हैं और बहन आर्या ने उनका वीडियो बना लिया ।
अब इस वायरल वीडियो पर सारा का बयान आया है । बिजनेस टाइम्स से बता करने के दौरान सारा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या हुआ । सब कुछ गलत होता चला गया । मजाक-मजाक में बहन ने ये वीडियो शेयर कर दिया ।'
'वैसे उसने वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया लेकिन फिरभी जो हुआ वो गलत था । वो नशे में थी और मजाक में ये सब हो गया । आज जमाना बहुत तेज हो गया है । कभी-कभी टेक्नोलॉजी नुकसान भी पहुंचा देती है । हमें सावधान रहना चाहिए ।'
बता दें कि सारा खान 'बिग बॉस 4' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं । सारा की इस हरकत को एक पब्लिसिटी स्टंट भी बताया जा रहा है । इस पर सारा ने कहा, 'ऐसी सस्ती पब्लिसिटी की मुझे जरूरत नहीं है । मैं पहले डेली सोप करती थी उसी ने मुझे काफी पॉपुलर बना दिया था ।'