छोटे पर्दे के शो फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस भी ड्रामे का डेली डोज ले रहे हैं। बार्क इंडिया के 8वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग दर्शकों के सामने है। इस बार टीआरपी की लिस्ट में कई सीरियल के बीच उतार चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं लिस्ट में सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का नाम भी शामिल हो चुका है।आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप पांच शोज पर, जिन्होंने टीआरपी चार्ट पर अपनी पकड़ कायम रखी है।
TRP week 8: पहले स्थान पर अनुपमा का दबदबा कायम, बिग-बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले को मिली टीआरपी में जगह
अनुपमां
स्टार प्लस के इस शो ने पिछले काफी हफ्तों से पहले नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखी है। इन दिनों शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक ओर काव्या वनराज को खुद से दूर जाते नहीं देख पा रही। वहीं अब अनुपमा भी वनराज को पसंद कर रही हैं। इस शो को इस वक्त दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
इमली
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इन दिनो शो में दिखाया जा रहा है कि इमली आदित्य से दूर जाने की योजना बना रही है। इस ट्रैक को दर्शक बेहद दिलचस्पी से देख रहे हैं। साथ ही इमली और आदित्य की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
बिग बॉस 14- ग्रैंड फिनाले
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस तीसरे नंबर पर अपनी जगह स्थापित करने में कामयाब रहा। बिग बॉस 14 का पूरे सीजन टीआरपी लिस्ट में जगह नहीं बना पाया, लेकिन इसके ग्रैंड फिनाले को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो की विजेता छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक बनी थीं।
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहने वाले शो गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है। सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधे हुए है। विराट और सई में पाखी की वजह से लगातार गलतफहमियां भी हो रही हैं। फैंस को ये ट्रैक काफी पसंद आ रहा है।
