कपिल शर्मा शो दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो है। शो में अब भले ही नवजोत सिंह सिद्धू ना हों लेकिन उनका जिक्र बीच-बीच में होता रहता है। कपिल शर्मा कई बार सिद्धू का नाम लेकर अर्चना पूरन सिंह को छेड़ते रहते हैं। अर्चना भी उतने ही मजेदार अंदाज में रिएक्शन देती हैं। ऐसे ही एक थ्रोबैक एपिसोड में वह घबराई नजर आई थीं जब उन्हें पता चला कि सिद्धू वापस लौटने वाले हैं।
2 of 5
अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : सोनी टीवी/यूट्यूब
इस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट पहुंची थीं। शो में एक क्लिप चलाई जाती है। जिसमें अर्चना पूरन सिंह अपनी वैनिटी वैन खोजती हैं। तभी एक क्रू मेंबर आता है और उनसे कहता है कि 'वैनिटी तो गई आपकी।' अर्चना आगे कहती हैं कि 'सिद्धू वापस आ गया?' क्रू मेंबर उन्हें बताता है कि 'नहीं, नहीं मैम, प्रियंका मैम आ रही हैं तो वैनिटी बुक है।'
3 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे क्रू मेंबर कहता है कि 'मैडम आपको मैसेज तो किया था कि घर से तैयार होकर आना।' अर्चना कहती हैं कि 'हां तो तैयार होकर तो आई हूं लेकिन कपड़े तो चेंज करूंगी।' तब क्रू मेंबर कहता है, 'अरे मैडम आपके लिए स्पेशल ग्रीन रूम बनाया है हमने।' इसके बाद अर्चना को रूम दिखाया जाता है कि वहां तैयार हों लें। ग्रीन रूम देखकर अर्चना कहती हैं कि 'तुम लोग हरे रंग का कपड़ा लगाकार उसे ग्रीन रूम बता देते हो।'
4 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंदर जाते हुए अर्चना कहती हैं कि 'तुम प्रोडक्शन वाले हो ना? एक तो नाश्ता आधा देते हो। चीटिंग करते हो। मेरे पास दूसरा जॉब होता तो मैं इस शो को छोड़ देती। छोड़ क्या देती कभी करती ही नहीं।' इसके बाद अर्चना ग्रीन रूम के बाहर सपना (कृष्णा अभिषेक) से मिलती हैं जहां दोनों मजाकिया अंदाज में बातें करते हैं।
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
सोनी टीवी पर प्रसारित द कपिल शर्मा की बात करें तो हर हफ्ते शो में बॉलीवुड, टीवी और वेब शोज के बड़े सितारे पहुंचते हैं। यह शो अभी टीआरपी रेटिंग में बढ़त बनाए हुए है और कपिल शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।