सोनी सब के बहुचर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछल कई सालों से दर्शकों के चेहरे पर अपने अभिनय से मुस्कान बिखेर रहा है। इस धारावाहिक में काम करने वाला हर कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर वो इस सीरियल में काम करता हो या फिर इसे छोड़ चुका हो। ऐसी ही एक कलाकार हैं निधि भानुशाली, जो पहले शो में सोनू का किरदार निभाती थीं। निधि अब शो को अलविदा कह चुकी हैं। शो छोड़ने के बाद उनका अंदाज बिलकुल बदल गया है।
'भिड़े मास्टर' की 'सोनू' का बदल गया है पूरा अंदाज, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर पहचानना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। आए दिन वे अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। निधि भानुशाली ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की थी, जिसके बाद इंटरनेट पर सिर्फ वो ही सुर्खियों में थी।
बीते दिनों निधि ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया। इसमें वह बिकनी पहनकर समंदर के बीच छलांग लगती हुई नजर आई। खास बात ये है कि सोनू के साथ उनका प्यारा डॉगी भी पानी में तैरते हुए दिखा। इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू ने बताया है कि उनका डॉगी पहली बार स्विमिंग कर रहा है।
फिलहाल, निधि भानुशाली तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से बाहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर वो अपने फैंस से जुड़ी रहती है। निधि ने हाल ही में साल 2021 का अपना पहला पोस्ट डाला , जो खूब वायरल हो रहा है। निधि भानुशाली इस वीडियो में कलरफुल बिकिनी पहनकर पानी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं।
कुछ वक्त पहले निधि का वजन थोड़ा बढ़ गया था, लेकिन अब कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को फिट कर लिया है। फोटोज में आपको भी उनका ये नया लुक बहुत पसंद आएगा। निधि ने भले ही शो को छोड़ दिया हो लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं। और सोशल मीडिया के जरिए उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं