{"_id":"5c8b4060bdec2214173a1e42","slug":"sreesanth-relief-for-life-time-ban-from-supreme-court-bcci-will-take-fresh-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले ही पत्नी भुवनेश्वरी ने श्रीसंत के बारे में कही थी ये बात, अगले ही दिन मिली बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक दिन पहले ही पत्नी भुवनेश्वरी ने श्रीसंत के बारे में कही थी ये बात, अगले ही दिन मिली बड़ी खुशखबरी
Fri, 15 Mar 2019 11:34 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
sreesanth
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' से चर्चा में आए क्रिकेटर श्रीसंथ को लेकर एक बड़ी खबर आई है । दरअसल, श्रीसंथ पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप था । जिसके चलते उनपर लाइफ टाइम बैन लगा दिया गया था । शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंथ पर से लाइफ टाइम बैन हटा दिया है ।
Trending Videos
Sreesanth
- फोटो : instagram
तेज गेंदबाज श्रीसंत के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है । हालांकि बीसीसीआई ने श्रीसंत पर से बैन नहीं हटाया है । कोर्ट ने बीसीसीआई से तीन महीने के अंदर पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
For 5 long years we have waited for tomorrow. Pls pray for us. Tomorrow is the verdict.
— Bhuvneshwari Sreesanth (@Bhuvneshwarisr1) March 14, 2019
sreesanth
श्रीसंत पर पिछले 5 साल से बैन लगा था । सुनवाई के एक दिन पहले यानी गुरुवार को श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने एक ट्वीट कर अपने पति के फैंस से दुआ मांगने को कहा था । भुवनेश्वरी ने लिखा था, 'हम 5 साल से इंतजार कर रहे हैं । कृपया श्रीसंत के लिए दुआ करें।'
Spot fixing case: Supreme Court in its order asked the BCCI to reconsider S Sreesanth's plea within three months. pic.twitter.com/VXrtP0yWzO
— ANI (@ANI) March 15, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Sreesanth
- फोटो : twitter
आज भुवनेश्वरी की दुआ कबूल हो गई है । साथ ही 36 साल के श्रीसंथ का भी बयान आ गया है । सुप्रीम कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद श्रीसंत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं । सबने मेरा बहुत साथ दिया। अब मैं फिर से क्रिकेट खेल पाऊंगा ।'
विज्ञापन
sreesanth wife
बता दें कि क्रिकेट के अलावा श्रीसंत टीवी जगत में भी नाम कमाया । पहले वो 'झलक दिखला जा 7' में नजर आए । यहां उन्होंने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता । इसके बाद 'बिग बॉस 12' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी हाथ आजमाया । बैन लगने के बावजूद श्रीसंत की फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई ।