फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला कभी नहीं बनना चाहते थे अभिनेता, इस सीरियल से मिली पहचान

Thu, 02 Sep 2021 12:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 02 Sep 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Sidharth shukla death news actor wanted to be a businessman balika vadhu gave him popularity
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि सिद्धार्थ वाकई अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



टीवा का मशहूर चेहरा थे सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ सिर्फ टीवी का ही जाना माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम किरदार निभाया था। शुक्ला ने बिग बॉस में भी सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के यूं चले जाने की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। 

Sidharth shukla death news actor wanted to be a businessman balika vadhu gave him popularity
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram/ Twitter

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। गौरतलब है कि वो टीवी का इतना मशहूर चेहरा बन गए लेकिन उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग में नहीं थी।सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

Sidharth shukla death news actor wanted to be a businessman balika vadhu gave him popularity
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ ने मां के कहने पर बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये प्रतियोगिता जीत ली थी।। इसके बाद सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth shukla death news actor wanted to be a businessman balika vadhu gave him popularity
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : social media

बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में भी काम किया था। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो 'बालिका वधू' में शिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई। गौरतलब है कि इस शो में उनकी हीरोइन बनी प्रत्युषा बनर्जी भी अब इस दुनिया में नही हैं।

विज्ञापन
Sidharth shukla death news actor wanted to be a businessman balika vadhu gave him popularity
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' में रश्मि देसाई के साथ नजर आए थे। बताते हैं कि शो के अलावा दोनों असल जिंदगी में एक दूसरे के करीब आ गए थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं बिग बॉस में सिद्धार्थ और शहनाज की केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed