स्मृति ईरानी: सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो
Smriti Irani: ऐसा लगता है कि अभिनेत्री स्मृति ईरानी सलमान खान के नक्शे कदम पर हैं। उन्होंने सलमान खान की बातों का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को सलाह दी है।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की साथी कलाकारों के साथ हैं। वीडियो में अभिनेत्री गौरी प्रधान कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि मुझे बात करने की तमीज हितेश से सीखनी चाहिए।' रावी गुप्ता कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि तुम हमेशा नाइट सूट क्यों पहने रहती हो।' रितु चौधरी कहती हैं, 'मुझसे मेरे लिए तो कुछ नहीं कहते लेकिन मम्मा के लिए कहते रहते हैं कि अपनी मम्मा को ये करने के लिए बोलो, मम्मा को वो करने को बोलो।' इसके बाद स्मृति ईरानी आती हैं। वह कहते हैं, 'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड।'
इसके बाद स्मृति ईरानी कहती हैं, 'भाई आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलो। हमारी नहीं, तो कम से कम सलमान खान की सुन लो। अच्छा बोलो अच्छा लगेगा।'
बॉक्स ऑफिस: 45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल?
- वीडियो शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया है कि आज सोशल मीडिया ने सबको बोलने की आवाज दी है।
- इसका अच्छा इस्तेमाल अच्छे से करें। किसी का दिल दुखाने के लिए इसका इस्तेमाल ना करें।
- उन्होंने ये कहते हुए अपनी बात खत्म की, 'दयालु बनें। इसमें ज्यादा कुछ नहीं लगता।'