फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood Reached Begusarai To Help Bihar Flood Affected People

सोनू सूद: बिहार में बाढ़ का कहर, अभिनेता ने जाना पीड़ितों का हाल; बोले- यहां आना बहुत जरूरी था

Wed, 23 Sep 2026 09:28 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 09:28 AM IST
सार

Bihar Flood Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हाल ही में बिहार के बेगूसराय पहुंचे और वहां जाकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही एक्टर ने सीएम सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
Sonu Sood Reached Begusarai To Help Bihar Flood Affected People
सोनू सूद और सम्राट चौधरी - फोटो : एक्स@SonuSood

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर आम लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले वह नेपाल के बाढ़ पीड़ितों से मिले थे और उन्होंने वहां के लोगों की मदद की थी। अब सोनू बिहार के बेगूसराय पहुंच गए हैं और एक्टर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। 
विज्ञापन


सोनू सूद गंगा किनारे टूटी फूटी सड़कों पर पैदल चले और फिर कई किलोमीटर तक नाव की सवारी की। इसके बाद अभिनेता मटिहानी प्रखंड के सीमा पठला टोल, रामदीरी गांव पहुंचकर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री बांटी। अब अभिनेता ने कहा है कि जब भी बिहार के लोग परेशानी में होंगे, वह हमेशा आते रहेंगे।
विज्ञापन

Sonu Sood Reached Begusarai To Help Bihar Flood Affected People
सोनू सूद - फोटो : एक्स@SonuSood
क्या बोले सोनू सूद?
बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने कहा, 'यहां आना हमारे लिए बहुत जरूरी था। जब भी बिहार में लोगों को परेशानी होगी तो आना हर किसी का कर्तव्य बनता है। जब भी बिहार में मुश्किल आएगी, मैं हमेशा आता रहूंगा। अगर उन्हें परेशानी होगी तो मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। मुझे लगता है कि इसका कोई स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो और मुझे विश्वास है कि सरकार इसके लिए कुछ बेहतर कदम जरूर उठाएगी।'

सोनू सूद ने आगे कहा, 'बिहार मेरा घर है और बिहार के लोग मेरे परिवार वाले हैं। जब भी मेरे परिवार वालों को तकलीफ होगी, तो मैं खड़ा रहूंगा।' 
विज्ञापन

Sonu Sood Reached Begusarai To Help Bihar Flood Affected People
सोनू सूद और सम्राट चौधरी - फोटो : एक्स@SonuSood
सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात
बिहार बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद अभिनेता ने वहां के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। इसका एक पोस्ट अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। तस्वीरों में सोनू सूद और सम्राट चौधरी हाथ मिलाते हुए और साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने कैप्शन में लिखा, 'लोक सेवक आवास में आज सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद से आत्मीय मुलाकात हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed