गोविंदा: पत्नी सुनीता के बिना लालबागचा राजा पहुंचे अभिनेता, क्या रानी स्वर्णकार के साथ कन्फर्म किया रिश्ता?
Govinda Arrived Lalbaugcha Raja: अभिनेता गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किये। इसके बाद फैंस का अभिवादन किया। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विस्तार
मंगलवार देर रात अभिनेता गोविंदा ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में जाकर आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने प्रार्थना की और अंतिम आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नहीं बल्कि को-स्टार रानी स्वर्णकार मौजूद थीं।
हैरानी की बात यह है कि गोविंदा के पंडाल में पहुंचने से कुछ देर पहले ही सुनीता भी अकेले ही लालबागचा राज के दर्शन करने पहुंची थीं। अब फैंस गोविंदा के पत्नी से दूरी बनाए रखने और फिर रानी के साथ गणपति पंडाल में जाने को उनके रिलेशनशिन कन्फर्म करने के तौर पर देख रहे हैं। रानी और गोविंदा का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्यों सुर्खियों में रानी और गोविंदा
बीते दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच का घरेलू विवाद सुर्खियों में रहा। सुनीता ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए, जिनमें से एक रानी को लेकर भी था। इसके बाद भी गोविंदा को-स्टार रानी के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। हालांकि अहूजा परिवार द्वारा रखे गए गणपति उत्सव में गोविंदा पत्नी के साथ शामिल नहीं हुए थे। दोनों ने अलग-अलग समय पर बप्पा के दर्शन किए थे।
सुनीता ने दी थी रानी पर तीखी प्रतिक्रिया
जुलाई में गोविंदा ने रानी को अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया के सामने पेश किया। उसके बाद कुछ समय पहले वह रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस पर पैप्स ने जब सुनीता ने जब एक्टर ने उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंंने कहा, ‘ये कहवत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, मैं इस बारे में क्या कहूं?’
कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
- इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
- इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी।
- सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
- इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।