{"_id":"6ab0f12e969f5719fa01cefe","slug":"bigg-boss-20-manoj-tiwari-daughter-rhiti-and-qazi-touqeer-fight-users-slams-her-for-hurling-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई', मनोज तिवारी की बेटी ने दी काजी को गाली, वीडियो देख भड़के लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: 'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई', मनोज तिवारी की बेटी ने दी काजी को गाली, वीडियो देख भड़के लोग
Mon, 21 Sep 2026 02:31 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:31 PM IST
सार
Bigg Boss 20 Rhiti And Qazi Fight: बिग बॉस के हालिया वीकेंड का वार में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मनोज तिवारी की बेटी ने सिंगर को गाली भी दे दी। अब इस पर लोग रीति को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
रीति तिवारी और काजी तौकीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'बिग बॉस 20' का दूसरा वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शनिवार को जहां सलमान खान ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई। वहीं, रविवार को उन्होंने काजी का सच सभी घरवालों को बता दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स सिंगर के खिलाफ हो गए।
कई लोगों ने काजी की आलोचना की, तो वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति ने सिंगर को गाली तक दे दी और उनके साथ बदतमीजी की। यह चीज दर्शकों को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर रीति को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

काजी तौकीर
- फोटो : सोशल मीडिया
काजी ने शो में किया था नाटक
दरअसल, पहले हफ्ते में काजी ने घरवालों की नींद खराब कर दी थी। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह कुछ चीजें देख सकते हैं। उनके इस व्यवहार से घर के कई लोग डर गए थे। काजी यहीं नहीं रुके एक दिन बाद सिंगर ने ऐसा दिखाया जैसे उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है।
वह बार-बार बिग बॉस को बुलाते हुए डॉक्टर को भेजने की मांग करते हुए और अपनी एंग्जायटी की दवाइयां मांगते रहे। हालांकि, जब बिग बॉस ने काजी को मेडिकल रूम में बुलाया, तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। वह सिर्फ बीमार होने का नाटक कर रहे थे। उन्होंने यह सब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया था।

बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : एक्स
सलमान ने खोली काजी की पोल
- हाल ही के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी को सबक सिखाया।
- टास्क के दौरान सलमान ने अपना सीना पकड़ लिया और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें बहुत ज्यादा दर्द हो रहा हो।
- वह बार-बार पानी मांगते नजर आए, जिसे देख घरवाले परेशान हो गए।
- फिर सलमान ने अपनी जैकेट उतारी, उन्हें बेचैनी होती दिखी और आखिरकार वह फर्श पर लेट गए।
- हालांकि, बाद में सलमान ने खुलासा किया कि यह सब एक एक्ट था।
- वह काजी को यह दिखाना चाहते थे कि उनके प्रैंक से घरवालों पर क्या असर हुआ था।
- हालांकि, काजी ने भी यह जानबूझकर नहीं किया था। उनका मकसद सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना था।
मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रीति और काजी में हुआ झगड़ा
सलमान के इस खुलासे के बाद रीति तिवारी ने काजी को ढोंगी बाबा, फ्रॉडस्टर कहा। उन्होंने कहा कि यह मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए शर्म की बात है। रीति ने काजी की आलोचना की कि वह ठीक होने के बावजूद बीमार होने का नाटक कर रहे थे। इसके बाद वह सिंगर को गालियां देती हुई भी नजर आईं।
जब काजी ने रीति को रोकते हुए गाली न देने के लिए कहा, तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने काजी से कहा कि वह उनकी आंखों में भी न देखे। जब काजी ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा, तो रीति ने कहा, 'तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। कौन है तू, तू किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं? कौन हूं मैं, तू कौन है ***। मुझसे बात मत करना, मेरी तरफ देखना भी मत, समझ आया?'

यूजर्स ने किया रीति को ट्रोल
एपिसोड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई दर्शकों ने रीति के व्यवहार की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इतनी घमंडी क्यों हैं और वो भी बिना किसी टैलेंट के?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बस प्रियंका जग्गा से माफी मांगना चाहता हूं। हम सभी पिछले 10 साल से उनके साथ बहुत ज्यादा सख्त थे। वह इस नेपो नाम की रीति तिवारी से कहीं बेहतर थीं।' एक यूजर ने लिखा, 'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई।'
बता दें कि डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। वहां दोनों के बीच गंदा झगड़ा हुआ था, जिसके वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है।