फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 20: शो में मेहमान बनकर पहुंचे सिद्धार्थ और तमन्ना, सलमान खान ने किया कुछ ऐसा कि डर गए सभी प्रतिभागी

Sun, 20 Sep 2026 04:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने शो के नए प्रोमो जारी किए हैं। इसमें दो नए मेहमान आए हैं। एक दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने प्रतिभागियों को बुरी तरह से डरा दिया है।
 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia reached to the Bigg boss 20 set to promote The Vvaan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। शो के दूसरे हफ्ते के वीकएंड के वार में काफी हंगामा रहा। मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आए हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन किया है। वहीं दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जिससे सभी प्रतिभागी घबरा गए हैं।
Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia reached to the Bigg boss 20 set to promote The Vvaan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
शो में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया
नए प्रोमो में सलमान खान प्रतिभागियों से कहते हैं कि कोई खास आया है आपसे मिलने। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया सलमान खान के साथ डांस करते नजर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं 'मेरी नई फिल्म 'द वन' आ रही है। इस वन में रात को जाना वर्जित है क्योंकि वहां पर कुछ रहस्य हैं।'

हनुमान अंश: निर्माता ने सुनाई फिल्म के संघर्ष की कहानी, कहा- सोचा नहीं था कि 'टॉक्सिक' के सामने टिक पाएंगे

Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia reached to the Bigg boss 20 set to promote The Vvaan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
हुक स्टेप सीखना चाहती हैं तमन्ना भाटिया
इसके बाद सलमान खान पूछते हैं 'रहस्य कब खोल रहे हैं?' इस पर तमन्ना भाटिया जवाब देती हैं '25 सितंबर को रहस्य बाहर आ जाएगा। क्या आपको पता है कि पूरे सोशल मीडिया पर बिग बॉस की बातें हो रही हैं।' इस बीच तमन्ना भाटिया, काजी तौकीर से कहती हैं कि मैं तुमसे वो हुक स्टेप सीखना चाहती हूं। फिर काजी अपना हुक स्टेप करके दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia reached to the Bigg boss 20 set to promote The Vvaan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सीना पकड़ कर जमीन पर गिरे सलमान
एक दूसरे शो में सलमान खान यंग डीएसए को बुलाते हैं। इसके बाद ऐसा लगता है कि उनके सीने में जोर का दर्द होने लगा है। सलमान खान अपना सीना पकड़कर जमीन पर गिर जाते हैं। सभी प्रतिभागी उन्हें देखकर डर जाते हैं। जमीन पर लेटे-लेटे सलमान खान काजी तौकीर से कहते हैं 'तौकीर ये मैं जो कर रहा हूं, वो तुम करते हो। एंटरटेनमेंट के लिए।' इसके बाद सलमान खान हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia reached to the Bigg boss 20 set to promote The Vvaan
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
क्या बोलीं अरिश्फा?
इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि एक्टिंग के हिसाब से तौकीर ने बहुत सही किया है। मगर ये गलत चला गया। इस बीच अरिश्फा कहती हैं कि सर इनसे बड़ा एक्टर कोई हो ही नहीं सकता। इस पर सलमान कहते हैं कि मैं भी बुरा नहीं हूं। वहीं आम्रपाली दुबे कहती हैं कि सर आपने डरा दिया सर। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed