{"_id":"6ab2ab7a3413503808095fbd","slug":"kartik-aaryan-write-post-after-getting-national-film-award-says-not-chandu-i-am-champion-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन: 'छोटे शहर के लड़के का सपना', राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर खुशी से झूमे अभिनेता; कहा- चंदू नहीं..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन: 'छोटे शहर के लड़के का सपना', राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर खुशी से झूमे अभिनेता; कहा- चंदू नहीं..
Tue, 22 Sep 2026 09:53 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:53 PM IST
सार
Kartik Aaryan: 72वें नेशनल अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में बताया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गुजरात में नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने खुशी और आभार जाहिर किया। उन्होंने इस पल को बेहद खास बताया। उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए यह अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
कार्तिक की पोस्ट में क्या है?
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेते हुए वीडियो शेयर किया। इसके इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ग्वालियर के उस 'मम्माज बॉय' को प्यार और मुस्कान के साथ याद कर रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल में भी एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। आखिरकार मैंने वह पल देखा और जिया। उत्साह और घबराहट से अभी भी सुन्न हूं।'

फिल्म 'चंदू चैंपियन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
कबीर और साजिद का अदा किया शुक्रिया
कार्तिक ने आगे लिखा 'एक छोटे शहर के लड़के का सपना। देश के हर एक्टर का सपना। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। ‘चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं। मैं कबीर सर और साजिद सर का हमेशा आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड चैंपियन- मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी सौंपी। यह सफर बहुत दर्दनाक था लेकिन इसका नतीजा रसमलाई जितना ही मीठा है! मैं एक ही समय में विनम्र और भावुक महसूस कर रहा हूं।'

किन लोगों का अदा किया शुक्रिया?
अभिनेता ने आगे लिखा 'इस लंबे सफर में मेरे साथ हमेशा रहने वाले साथी थे, खुद पर मेरा भरोसा, मेरी ताकत, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और मेरी टीम। जो मेरे काम को आसान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करती है। इस नामुमकिन सफर का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं अपने इस सबसे बड़े सम्मान को देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहूंगा जो नामुमकिन सपने देखने की हिम्मत करते हैं और कभी हार नहीं मानते! आखिर में, मैं यही मानना और कहना चाहूंगा कि यह तो बस और भी कई उपलब्धियों की शुरुआत है।'

कब रिलीज हुई थी फिल्म?
- बता दें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' एक दृढ़ निश्चयी एथलीट की प्रेरणादायक कहानी है।
- इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने चंदू का किरदार निभाया है।
- यह फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।
- यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram