बॉलीवुड सेलेब्स के पास तो आपने लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन देखा ही होगा लेकिन इस मामले में टीवी स्टार्स भी कुछ कम नहीं हैं। कई टीवी स्टार्स के पास दुनिया के बड़े-बड़े ब्रैंड्स की कारें हैं, इनमें सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं किन टीवी सितारों के पास कौन सी गाड़ी है।
BMW से Jaguar तक, इन TV स्टार्स के पास हैं महंगी गाड़ियां, सिद्धार्थ शुक्ला चलाते हैं ये लग्जरी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। सिद्धार्थ के पास BMW X5 कार है। सिद्धार्थ की इस कार का एक्सीडेंट भी हो चुका है। सिद्धार्थ के खिलाफ रैश ड्राइविंग का केस भी दर्ज किया गया था।
पार्थ समथान
कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान के पास मर्सेडीज बेंज है। वाइट कलर की इस लग्जरी कार की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की थी।
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ के पास ब्लू बीएमडब्ल्यू कार है। उनके पास एक रेड कलर की BMW X4 भी है, जो उन्होंने पति शोएब के साथ मिलकर पहली एनिवर्सरी पर खरीदी थी।
शिवांगी जोशी
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाती हैं। हाल ही में शिवांगी ने खुद के जैगुआर की लेटेस्ट मॉडल कार खरीदी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
New addition to the family.. @jaguar ❤️ #welcomehomebaby #muchawaited
A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on