{"_id":"5e0185558ebc3e88137e92fc","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-reveals-sidharth-shukla-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की निजी जिंदगी पर रश्मि का खुलासा, बोलीं- 'नशे में धुत रहने की वजह से...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की निजी जिंदगी पर रश्मि का खुलासा, बोलीं- 'नशे में धुत रहने की वजह से...'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जबरदस्त झगड़े देखने को मिले। वीकेंड का वार में सलमान ने दोनों ही कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। जिसके बाद अब रश्मि ने सिद्धार्थ की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। दोनों कलर्स टीवी के ही सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ नजर आए थे। सीरियल के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
2 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
सोमवार प्रसारित एपिसोड में रश्मि अपने ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ बैठी होती हैं। वो सीरियल के दौरान की कई बातों का खुलासा करते हुए कहती हैं कि 'सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई झगड़े होते थे। कल उसने (सिद्धार्थ) कहा कि प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी लेकिन उसकी हरकतें इतनी गंदी थीं कि प्रोडक्शन ने उसको बुलाया था।'
3 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि आगे कहती हैं कि 'दो बार उसे निकाला गया है। एक बार चैनल की वजह से वापस आया है और एक बार उसने खुद माफी मांगी थी।' रश्मि की बात सुन अरहान ने कहा कि 'लेकिन वो तो कहता है कि तुम्हें निकाला गया था?' जवाब में रश्मि कहती हैं कि 'ऐसा नहीं था। तुम मेरे बारे में कह रहे हो कि मैं तुम्हारे घर जाती थी। कोई भी दोस्ती यारी होती है तो आप हर किसी के घर आते जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि आगे कहती हैं कि 'सीरियल के दौरान उसने एक को-एक्टर के साथ भी मारपीट की थी। उसके चक्कर में भी बहुत नाटक हुआ था। उस दौरान चैनल की ओर से दो बार मीटिंग हुई। मुझे याद है जब उसने आखिरी बार मुझसे फोन पर बात की थी बहुत गंदे तरीके से उसने बात की थी। मैंने तुरंत उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वो फोन करने के लिए मरा जा रहा था।'
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि कहती हैं कि 'जब हमारी बात नहीं हो रही थी तब उसने आरती को फोन किया और उससे कहा कि मुझसे बात करा दे। आरती इमोशनली बेवकूफ बनी। आरती की जगह वो मुझसे मिलने आया और माफी मांग रहा था। मैंने आज तक ये बातें नहीं बोलीं चलो ठीक है। मैंने आरती को भी नहीं बोला लेकिन आज जब मेरी बारी आई तब आरती भी मेरा समर्थन करने नहीं आई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।