फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Thakare: 'खतरों के खिलाड़ी 13' से हुई शिव ठाकरे की छुट्टी? इस शो में बतौर गैंग लीडर आएंगे नजर

Sat, 17 Jun 2023 05:40 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 17 Jun 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
shiv thakare seen in next project mtv roadies 19 apart from khatron ke khiladi 13 read here in details
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे शो के खत्म हो जाने के बाद भी लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। शिव टीवी के पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का भी हिस्सा है। रोहित शेट्टी के इस शो में भी वह काफी वाहवाही लूट रहे हैं। इस बीच खबर है कि शिव 'एमटीवी रडीज' में भी नजर आ सकते हैं। जी हां, 'एमटीवी रडीज' के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। 

shiv thakare seen in next project mtv roadies 19 apart from khatron ke khiladi 13 read here in details
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

'कर्म या कांड' वाली थीम पर बने इस नए सीजन में बहुत कुछ अलग और खास अब तक देखने को मिला है। एडवेंचर बेस्ड इस रियलिटी शो को गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती ने पहली बार बतौर गैंग लीडर ज्वाइन किया है। जबकि, प्रिंस और सोनू सूद पहले भी शो को होस्ट कर चुके हैं और अब इस टीम में एक पॉपुलर चेहरा और शामिल हो गया है। एमटीवी रोडीज 19 के अलग-अलग शहरों में ग्रैंड ऑडिशन्स चल रहे हैं।


 
shiv thakare seen in next project mtv roadies 19 apart from khatron ke khiladi 13 read here in details
शिव ठाकरे - फोटो : social media

बता दे कि एमटीवी रोडीज के इंस्टाग्राम पेज पर गैंग लीडर्स की फोटो अपलोड की गई है। इस फोटो में सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, ''बहुत इंतजार कर रहा था ना, लो देखो आपका अपना शिव आ गया।''

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv thakare seen in next project mtv roadies 19 apart from khatron ke khiladi 13 read here in details
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9

इससे कुछ दिन पहले एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें एक कंटेस्टेंट ने शिव ठाकरे की शकल का मास्क पहना था। इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस ने इस बात के कयास लगाने शुरू कर दिए कि शिव ठाकरे अगले गैंग लीडर होंगे और यह बात अब सच भी साबित हो गई।

विज्ञापन
shiv thakare seen in next project mtv roadies 19 apart from khatron ke khiladi 13 read here in details
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

शिव ठाकरे को रोडीज 19 का हिस्सा बनते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'गली से निकल कर सपनों के शहर में आ गया। छा गए ब्रो।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ऑडिशन से लेकर गेस्ट गैंग लीडर तक का सफर।' शो को हर शनिवार और रविवार शाम सात बजे एमटीवी और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  R Madhavan: आर माधवन ने पूरी की 'टेस्ट' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed