{"_id":"6b0c12a0c9aeda532505e39b","slug":"karan-kundrra-tejasswi-prakash-getting-married-soon-couple-share-updates-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी प्रकाश: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा? कपल ने खुद दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तेजस्वी प्रकाश: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा? कपल ने खुद दिया बड़ा अपडेट
Sun, 29 Nov 2026 05:36 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:36 PM IST
सार
- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी।
- दोनों लगभग पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
- पॉडकास्ट में कपल ने लिव-इन को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। दोनों को रिलेशनशिप में पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इसी साल मई में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में दोनों ने सगाई भी की थी।
अब कपल ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। करण और तेजस्वी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि वे जल्द शादी करने वाले हैं और इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Trending Videos
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा ने दिया अपडेट
पंकज सेठी के पॉडकास्ट में बात करते हुए तेजस्वी ने करण के प्रपोजल से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि जब करण ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वह काफी इमोशनल हो गई थीं। इसी बातचीत में तेजस्वी ने अपनी शादी को लेकर कहा, 'हम जल्द शादी करने वाले हैं।'
वहीं करण कुंद्रा ने भी शादी की खबरों पर बात करते हुए कहा, 'मैं कह सकता हूं कि यह काफी हद तक पाइपलाइन में है। हमने अब तक कहीं भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।'
बता दें कि यह पहली बार है जब करण और तेजस्वी ने अपनी शादी को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर हामी भरी है। हालांकि, दोनों ने शादी की तारीख या किसी खास योजना का खुलासा नहीं किया है।

2022 में ही शादी करना चाहती थीं तेजस्वी
तेजस्वी प्रकाश इससे पहले भी करण कुंद्रा से शादी करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। पिछले साल भारती सिंह के साथ एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया था कि वह 2022 में ही करण से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवारों की सलाह थी कि शादी से पहले दोनों साथ रहकर एक-दूसरे को समझें।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kkundrra
लिव-इन रिलेशनशिप पर भी की बात
पॉडकास्ट में करण और तेजस्वी ने अपने लिव-इन रिलेशनशिप के अनुभव भी साझा किए। तेजस्वी ने बताया कि उनका साथ रहना बाकी लिव-इन कपल्स से काफी अलग था, क्योंकि उनके माता-पिता भी आसपास रहते थे।
तेजस्वी ने कहा, 'जब हम एक-दूसरे के घर पर रह रहे थे, तब भी सब कुछ काफी अलग था। सिर्फ हम दोनों नहीं थे, हमारे माता-पिता भी आसपास थे। यह कभी सिर्फ हम दोनों तक सीमित नहीं था। हमारा लिव-इन काफी संस्कारी था। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके माता-पिता कितने खुले विचारों वाले हैं।'
तेजस्वी ने आगे कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप को बहुत लंबे समय तक नहीं खींचना चाहिए। उनके मुताबिक, एक साल तक साथ रहना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा समय तक शादी टालना कई बार सिर्फ बहाना बन जाता है।