फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan wraps shooting of his new film test with nayanthara actor share video on social media

R Madhavan: आर माधवन ने पूरी की 'टेस्ट' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी

Sat, 17 Jun 2023 04:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Jun 2023 04:33 PM IST
सार

अभिनेता आर माधवन ने अपनी नई फिल्म 'टेस्ट' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने इन वीडियो के जरिए दी है।

विज्ञापन
R Madhavan wraps shooting of his new film test with nayanthara actor share video on social media
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'टेस्ट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब अभिनेता ने यह जानकारी दी है कि उन्होने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। दरअसल, अभिनेता ने आज शुक्रवार, 17 जून को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

R Madhavan wraps shooting of his new film test with nayanthara actor share video on social media
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'टेस्ट' खत्म हुआ। लोगों के सबसे अच्छे सेट के साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला। एक शानदार डेब्यू डायरेक्टर और अविश्वसनीय अविश्वसनीय और दिमाग उड़ाने वाले सह-कलाकार। आप सब देखोगे। नवोदित निर्देशक एस शशिकांत अभिनीत इस फिल्म में सिद्धार्थ और नयनतारा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने सनी देओल को 'गदर 2' की रिलीज के लिए दीं शुभकामनाएं, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

R Madhavan wraps shooting of his new film test with nayanthara actor share video on social media
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अप्रैल महीने में आर माधवन ने अपनी फिल्म 'टेस्ट' के मोशन पोस्टर का अनावरण किया था। माधवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया और लिखा था, "टेस्ट की शुरुआत। टीम के सभी लोगों का धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। बता दें अभिनेता को हाल ही में आईफा 2023 में उनकी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। यह फिल्म 2022 की भारतीय बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे आर माधवन ने अपने निर्देशन में लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है और यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक माधवन द्वारा निभाए गए नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

Priyanka Chopra: 'मैं अपने पति पर निर्भर हूं', परिवार और वर्क-लाइफ को बैलेंस करने पर बोलीं प्रियंका

विज्ञापन

R Madhavan wraps shooting of his new film test with nayanthara actor share video on social media
अभिनेता आर माधवन - फोटो : amar ujala

'रॉकेटरी' को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर की छह भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म की शूटिंग भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया और सर्बिया में हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और सूर्या ने कैमियो रोल किया था। वहीं बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वह अजय देवगन और ज्योतिका के साथ एक थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और आर माधवन स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। विकास बहल अभिनीत फिल्म जून 2023 में फ्लोर पर आएगी और बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन में शूट की जाएगी।

Karan Vohra: 'इमली' एक्टर करण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी बेला वोहरा ने दिया बेटों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed