Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Shah Watched Ranbir Kapoor And Yash Ramayana In Ahmedabad After Granddaughter Request

रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन

Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

  • Ramayana: फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 
  • फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 
  • इसी बीच फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Amit Shah Watched Ranbir Kapoor And Yash Ramayana In Ahmedabad After Granddaughter Request
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देखी फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana

विस्तार

इन दिनों रामायण बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस बीच निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया कि अमित शाह फिल्म 'रामायण' को थिएटर में देख चुके हैं और उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


किसकी जिद पर थिएटर पहुंचे अमित शाह? 
दरअसल, 26 नवंबर को 'रामायण' की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में इस मुलाकात और अमित शाह के फिल्म देखने के अनुभव के बारे में बात की है।
विज्ञापन


टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने बताया कि अमित शाह पहले ही थिएटर में फिल्म देख चुके थे।

उन्होंने कहा, 'वह काफी खुश थे। उन्होंने फिल्म खुद देखी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पोती ने फिल्म देखने के लिए काफी जिद की थी। इसी वजह से वह अहमदाबाद के एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई और इसे देखकर उन्हें काफी अच्छा अनुभव हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amit Shah Watched Ranbir Kapoor And Yash Ramayana In Ahmedabad After Granddaughter Request
रामायण की टीम से मिले अमित शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
अमित शाह से मिली थी 'रामायण' की टीम
हाल ही में नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेत्री साई पल्लवी और अभिनेता रणबीर कपूर ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। फिल्म के मेकर्स ने इस मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। वहीं, अमित शाह ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

Amit Shah Watched Ranbir Kapoor And Yash Ramayana In Ahmedabad After Granddaughter Request
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' के बारे में
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- ईठा: फिल्म के प्रमोशन के दौरान भावुक हुईं अक्षरा सिंह, श्रद्धा कपूर की बातों ने छुआ दिल; वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed