{"_id":"648b074068030898cd0123f8","slug":"1920-horrors-of-the-heart-actress-avika-gor-on-dating-rumours-with-manish-raisinghani-she-revels-the-truth-2023-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avika Gor: अपने से 18 साल बड़े को-एक्टर के संग रिलेशनशिप में थीं अविका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Avika Gor: अपने से 18 साल बड़े को-एक्टर के संग रिलेशनशिप में थीं अविका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Thu, 15 Jun 2023 06:13 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
अविका गोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ रिलीज होने वाली है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘ससुराल सिमर का’के को-एक्टर मनीष रायसिंघानी के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, शो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार थी और फिर उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी।
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अविका ने कहा, “पहली बार, जब अफवाहें सामने आईं, तो यह थोड़ा अजीब था। लिखा गया था कि हम हमेशा साथ रहते हैं जो सच था! हम हर वक्त साथ रहते थे। हम स्क्रिप्ट लिखते, शॉर्ट फिल्म शूट करते और खूब मस्ती करते। हमारे परिवारों ने परवाह नहीं की, लेकिन मनीष बड़ा होने के नाते जिम्मेदार होने की बात सोचते थे।''
अविका गोर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''उन्होंने मुझे कुछ दूरी बनाए रखने के लिए कहा। दो दिन, जानबूझकर, हम सींस को करने के अलावा एक साथ बिल्कुल भी नहीं घूमे, लेकिन लोग फिर से बात करने लगे तो हम ऐसे थे जैसे अगर लोग अभी भी हमारे बारे में बात कर रहे हैं, तो मस्ती कर ही लेते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
अविका गौर
- फोटो : social media
अविका ने यह भी शेयर किया कि वह हमेशा एक दोस्त के रूप में रहे हैं और उनका परिवार भी उनसे प्यार करता है। इन सबके बीच मनीष की संगीता चौहान से शादी हो चुकी है। वहीं अविका ने शेयर किया, "उन्होंने मेरे जन्मदिन पर शादी की। एक बेस्ट फ्रेंड की ओर से इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है।”
विज्ञापन
अविका गोर
बता दें कि अविका गोर हॉरर फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें- Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग
यह भी पढ़ें- Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग