बिग बॉस के सीजन 11 में धमाकेदार एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा जब स्टेज पर पहुंची तो सलमान खान ने कुछ इस अंदाज में किया उसका वेलकम...
पढ़ें:- BIGG BOSS 11: क्यों नहीं हुई प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री, ये है नया ट्विस्ट
दिवाली के मौके पर रविवार को कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ। हालांकि जब ढिंचैक पूजा की एंट्री हुई तो सलमान खान ने जिस तरह काफी लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि वो इस एंट्री से ज्यादा खुश नहीं थे।
पढ़ें:- BIGG BOSS 11: घर में जाते ही सबने उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक, अब ऐसे लेंगी बदला
इसके बाद जब उन्होंने ढिंचैक पूजा का गाना 'सेल्फी मैंने ले ली आज' सुना, तो उन्होंने पूछा कि ऑडियंस ने इस गाने को कैसे हिट कर दिया? फिर उन्होंने बात को संभालते हुए कहा कि इसे हिट नहीं, सुपरहिट होना था।
4 of 6
ढिंचैक पूजा
- फोटो : SELF
बिग बॉस के मंच पर पूजा ने बताया कि उनका असली नाम पूजा जैन है, ढिंचैक पूजा उनका स्टेज नेम है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ढिंचैक पूजा की घर में एंट्री होने से पहले सलमान ने पहले ढिंचैक पूजा के गाने सुने और वो ये कहने से खुद को रोक नहीं पाए कि ये बिग बॉस में उनका आखिरी सीजन है।
गौरतलब है कि वैसे तो सलमान हर सीजन को बिग बॉस का आखिरी सीजन कह देते हैं, लेकिन जितनी जल्दी सीजन 11 में कहा, पहले ऐसा नहीं हुआ। शो से जु़ड़े एक सूत्र के मुताबिक शुरू में पूजा के कॅान्ट्रेक्ट में दी गई फीस से वह नाखुश थीं।