सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के टीचर्स डे के जश्न से भरे सप्ताह के बाद अब इस वीकेंड बॉलीवुड के लिविंग लीजेंड अमोल पालेकर के साथ एक खास सेलिब्रेशन होगा। इस मौके पर यह एक्टर दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएंगे। शो की शूटिंग के दौरान में कंटेस्टेंट सई और तनिष्का ने अमोल पालेकर के गाने ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ पर एक बेमिसाल परफॉर्मेंस दी।
2 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिसके बाद अमोल ने उस समय का एक रोचक किस्सा सुनाया, जब वो इस गाने की शूटिंग कर रहे थे। असल में अमोल ने अपने करियर में पहली बार डांस किया था और वो इसी गाने पर था। इस डांस सीक्वेंस की एक और मजेदार बात यह है कि इस गाने में कोई कोरियोग्राफर नहीं था।
3 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस गाने से जुड़ी एक अनजानी बात बताते हुए अमोल ने कहा, ''जब ‘मैं ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ गाने की शूटिंग कर रहा था। इस गाने के लिए ना तो कोई कोरियोग्राफर था और ना ही कोई डांस डायरेक्टर। इसलिए इस पूरे गाने पर कलाकारों को अपने हिसाब से ही डांस करना था और गाने की धुन पर झूमना था।''
4 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा- ''इस गाने ने मेरी बहुत-सी यादें ताजा कर दीं, खासतौर से मेरे को-एक्टर्स टीना मुनीम और बाकी के कलाकारों की, जिनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने टीना की मां और उनके भाई का रोल किया था और अरविंद देशपांडे भी, जो मेरे पिता बने थे। आज इन बच्चों को इतनी खूबसूरती से परफॉर्म करते देखकर वाकई बहुत खुशी हुई।''
5 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : file photo
इस विशेष एपिसोड में बॉलीवुड के लीजेंडरी कलाकार अमोल पालेकर की मौजूदगी में दर्शकों को भी उनके मधुर गानों का मजा मिलेगा, जिन्हें टैलेंटेड लिटिल चैंप्स प्रस्तुत करेंगे। जहां सई और तनिष्का 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' गाने पर एक जोरदार डुएट परफॉर्मेंस देंगे, वहीं 'गोलमाल है भई सब गोलमाल है' पर सक्षम और अनन्या की परफॉर्मेंस भी अच्छी बन पड़ी है।