हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की निर्माता एकता कपूर के जुहू स्थित घर पर जबर्दस्त पथराव के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पथराव एकता की एक वेब सीरीज 'वर्जिन भास्कर 2' के एक दृश्य का विरोध जताते हुए किया गया है। वेब सीरीज में एक हॉस्टल दिखाया गया है जहां कुछ गलत काम चल रहे हैं। और, उस हॉस्टल का नाम रखा गया अहिल्याबाई।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram: ektarkapoor
इस दृश्य का विरोध अहिल्याबाई होल्कर के वंशज भूषण सिंह राजे होल्कर ने भी किया है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस को एक पत्र लिखा है। भूषण ने अपील की है कि एकता बनी इस वेब सीरीज से उस दृश्य को हटाएं और साथ ही माफी भी मांगें। अगर वैसा नहीं करती हैं तो भूषण इस पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram: ektarkapoor
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एकता ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा पेश कर दिया है और उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उनकी वेब सीरीज से वह दृश्य निकाल दिया गया है। एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे संज्ञान में आया है कि 'वर्जिन भास्कर 2' के एक दृश्य में दिखाए गए एक हॉस्टल के नाम पर कुछ लोगों को आपत्ति हुई है। और इससे उनकी भावनाएं भी आहत हुई हैं।'
4 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram: ektarkapoor
एकता कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'वैसे उस दृश्य का आशय किसी को अपमानित करना नहीं था। हमने सीरीज में होस्टल के नाम में सिर्फ अहिल्याबाई का पहला नाम ही इस्तेमाल किया है, उनका उपनाम नहीं। फिर भी उस दृश्य को सीरीज से हटा दिया गया है। मैं अपनी टीम की तरफ से माफी मांगती हूं।'
5 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram: ektarkapoor
एकता के घर पर यह पथराव इस माफीनामे के बाद हुआ है। इस पत्थरबाजी में उनके घर की कुछ खिड़कियां और थोड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि कुछ समय पहले ही एकता अपनी एक और वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स अनसेंसर्ड' के एक दृश्य को लेकर भी विवादों में फंसी थीं। इस सीरीज में एकता के ऊपर आरोप था कि उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी का अपमान किया है। इस मामले में भी एकता माफी मांग चुकी हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई, अभिनेत्री ने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा- 'बाबर और उसकी सेना'