ये तब की बात है जब गोरखपुर में रहना है तो योगी-योगी कहना है वाला डायलॉग इतना आम नहीं था। उस समय यूपी में भौकाल था गोरखपुर से ही आने वाले खतरनाक गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला का। 25 साल का लड़का जिससे पूरा स्टेट कांपता था। 25 साल की उम्र में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सुपारी ले ली थी।
उसी गैंगस्टर के ऊपर एक सीरीज बनाई है जिसका नाम है रंगबाज। इसमें साकिब सलीम गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला का रोल कर रहे हैं जो रियल लाइफ गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला की लाइफ पर ही बेस्ड है। जिसमे उनके साथ दिखाई देंगे तिगमांशु धूलिया, रणवीर शौरी अहाना कुमरा और रवि किशन।
इस सीरीज को डायरेक्ट किया है भाव धूलिया ने जो तिग्मांशू के भतीजे हैं। इस सीरीज को आप 22 दिसंबर से देख पाएंगे। तिग्मांशु धूलिया सीरीज में भी अपने पिछले किरदार रामाधीर सिंह के अंदाज में ही नजर आएंगे। उनका कहना था सच कहूं तो इस रोल के लिए मैंने इस लिए चुना क्योंकि पहले तो शो लखनऊ में शूट हो रहा था जहां खाना बहुत अच्छा मिलता है और रोल भी लगभग वासैपुर जैसा ही था तो ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी।
मैं रोल को लेकर पहले ज्यादा उत्साहित नहीं था पर टीम का मेरा हौंसला देखकर मैं बहुत खुश हुआ। वैसे तो साकिब सलीम और भी कई फिल्मों में लीड रोल निभ चुके हैंए पर वह रोल उनको इतनी पहचान नहीं दिला पाए।
देखा जाए तो यह सीरीज साकिब सलीम जैसे एक्टर के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है। आजकल वैसे भी काफी गैंग्स्टर ओरियंटेड फिल्में और सीरीज बन रही हैं। दर्शकों को भी ऐसी ही कहानियां पसंद आ रही हैं। सेक्रेड गेम्स और मिरजापुर जैसी सीरीज के काफी अच्छे रिस्पान्स के बाद यह तीसरा ऐसा शो होगा जो एक गैंग्स्टर की जिंदगी को एक दूसरे सिरे से लोगो के सामने पेश करेगा।