{"_id":"583fb5a14f1c1bb61fde737f","slug":"pray-that-yuvraj-and-hazel-stay-alone-akanksha-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल पहुंचने से पहले ही हेजल को मिली चेतावनी, युवराज की भाभी ने किया आगाह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ससुराल पहुंचने से पहले ही हेजल को मिली चेतावनी, युवराज की भाभी ने किया आगाह
Fri, 02 Dec 2016 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर युवराज सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक तरफ जहां उन्हें लोगों की शुभकामनाएं मिल रही हैं वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा ने युवराज और उनकी दुल्हन हेजल कीच को लेकर एक आशंका जताई है। आकांक्षा चाहती हैं कि हेजल युवराज की मां से दूरी बनाए रखें।
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
2 of 5
- फोटो : Twitter
आकांक्षा शर्मा की शादी युवराज सिंह के बड़े भाई जोरावर से हुई थी। लेकिन आकांक्षा के मुताबिक उनकी मां शबनम ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया और उनकी शादीशुदा जिंदगी को खराब कर दिया। अभी तक वो अपने इस अतीत से उबर नहीं पाई हैं।
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
3 of 5
- फोटो : Twitter
चूंकि अब उनके देवर युवराज शादी के बंधन में बंधे हैं, ऐसे में जब उनसे युवराज की शादी को लेकर पूछा गया तो उनका रिएक्शन चौंकाने वाला था। स्पॉटबॉय डॉट कॉम के मुताबिक, आकांक्षा ने कहा,' मैं प्रार्थना करती हूं कि युवराज और हेजल अकेले रहें और उनकी मां शबनम उनके बीच में कोई रुकावट ना डालें। हेजल बहुत लकी हैं कि युवी से उनकी शादी हुई। युवी बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। कम से कम मेरे पति की तरह तो नहीं हैं। युवराज भी अपनी मां की कोई रोक टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे और वैसे भी वो तीन दिन से ज्यादा दिल्ली में रहते भी नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
4 of 5
आकांक्षा का ये बयान बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि 'बिग बॉस 10' में भाग लेने के दौरान उन्होंने युवराज की मां शबनम पर जमकर हमला बोला था और कई ऐसे खुलासे किए थे जिसने सभी के होश उड़ा दिए थे। आकांक्षा के मुताबिक, हनीमून पर भी उनकी मां ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। यहां तक कि उन्हें बच्चा पैदा करने के लिए भी फोर्स किया गया। हालांकि शबनम सिंह ने इन सभी आरोपों को नकार दिया था।
विज्ञापन
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
5 of 5
- फोटो : Twitter
अब इन बातों में कितनी सच्चाई थी ये तो पता नहीं पर इसकी वजह से पूरे परिवार की छवि खूब खराब हुई। अब आकांक्षा ना तो अपने पति के साथ हैं और ना ही सास के साथ। उनकी शादी सिर्फ चार महीने चली लेकिन वो चाहती हैं कि युवराज और हेजल हमेशा खुश रहें और मां शबनम सिंह से दूरी बनाकर रखें। देखते हैं कि अब इस पर युवराज का क्या रिएक्शन आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।