कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को कपिल अपना बयान दर्ज कराने मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे थे।
वैनिटी वैन के लिए कपिल शर्मा ने दिए थे छह करोड़ रुपये, पूछताछ के बाद दिलीप छाबड़िया की मुसीबत बढ़ी
कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया को अपनी वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए साल 2017 में छह करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन दिलीप ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी कपिल को गाड़ी डिलीवर नहीं की। इस मामले में कपिल ने एक केस दर्ज कराया था।
कपिल शर्मा गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सामने गवाह के रूप में पेश हुए और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल ने कहा, 'मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।'
बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं। दिलीप ने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं। कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं।
निखिल जैन से शादी कर विवादों में आईं थीं नुसरत जहां, मौलवियों ने इस वजह से जारी किया था फतवा