फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 52: पहले नंबर पर कुंडली मार कर बैठा है एकता कपूर का ये शो, गोपी बहू का जलवा अभी भी बरकरार

Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 52 Report: Kundali Bhagya In Top position Kumkum Bhagya slips to spot 5
अनुपमा, साथ निभाना साथिया - फोटो : फाइल फोटो

छोटे पर्दे के शो दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, लेकिन दर्शकों की पसंद भी अक्सर बदलती रहती है। अब 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य अपनी पुरानी जगह बनाए हुए है तो वहीं अनुपमा भी कुंडली भाग्य के नीचे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन सा चला गया है पीछे।

TRP Week 52 Report: Kundali Bhagya In Top position Kumkum Bhagya slips to spot 5
कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य

जी टीवा का मशहूर शो कुंडली भाग्य पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर बना हुआ है। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर के शो कुंडली भाग्य को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। करण और प्रीता की ये रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

TRP Week 52 Report: Kundali Bhagya In Top position Kumkum Bhagya slips to spot 5
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा

रुपाली गांगुली इस हफ्ते भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में पीछे नहीं हैं। जहां पिछले कई हफ्ते से शो अनुपमा तीसरे स्थान पर था तो वहीं पिछले हफ्ते के बाद इस हफ्ते भी शो ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। रुपाली गांगुली और सुधांसु पांडे के इस शो में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं जो फैंस को देखना काफी अच्छा लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 52 Report: Kundali Bhagya In Top position Kumkum Bhagya slips to spot 5
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम

इमली

पिछले हफ्ते शो इमली जहां इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर था तो वहीं इस बार इमली ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। स्टार प्लस के इस शो में फैंस को कहानी के साथ साथ इमली और आदित्य की केमैस्ट्री भी खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन
TRP Week 52 Report: Kundali Bhagya In Top position Kumkum Bhagya slips to spot 5
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

साथ निभाना साथिया

इस हफ्ते की लिस्ट में गोपी बहू का असर दर्शकों पर थोड़ा कम होता दिख रहा है। साथ निभाना साथिया तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि इस शो का टीआरपी लिस्ट में बने रहना ये बता रहा है कि स्टार उत्सव पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' को दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed