{"_id":"57c574684f1c1bc6602cbef8","slug":"model-priya-malik-post-bra-selfie-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आइटम नंबर, बिकनी और अंतरंग सीन के बाद हिंदी फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर अपने निशाने पर लिया है। कल उसने बार-बार देखो में उस सीन पर कट लगाने का ऐलान किया, जिसमें कट्रीना ब्रा पहने नजर आ रही हैं। तर्क यह दिया गया कि वैसे ड्रेस में महिलाओं को देख दर्शक बहक सकते हैं। खासकर टीवी के दर्शक। ऐसे में निर्माता या तो ए सर्टिफिकेट लें या फिर सैटेलाइट चैनल के लिए उन्हें वह सीन हटाना होगा। बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी के इस तर्क को फिल्म जगत की अभिनेत्रियों ने हास्यास्पद करार दिया है।
ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो
2 of 6
बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट कर सेंसर बोर्ड का विरोध किया है। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी ब्रा को पीछे टांगा हुआ है। साथ ही लिखा है कि सेंसर बोर्ड का ब्रा के चलते सीन को काटना हास्यापद है। जानिए इस बारें मे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की राय...
ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो
3 of 6
सिर्फ ब्रा-बिकनी से नहीं बिकती फिल्में ः जैकलीन फर्नांडिस
अगर आप सम्रुद तट पर शूटिंग कर रहे हैं तो आपको सेक्सी दिखना पड़ेगा। हालांकि फिल्म की विशिष्टता सिर्फ बिकनी नहीं होती। मुझे याद है जब लोग 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा के बिकनी पहनने को एक बड़ा मुद्दा बना रहे थे लेकिन हम जानते हैं कि उस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ था। फिल्मों को लोगों ने सौफ्ट टारगेट बना लिया है। नैतिक मूल्यों को ढोने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर ही लाद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो
4 of 6
हम अब सोच के स्तर पर हो चुके हैं तंग ः- लीजा हेडेन
लीजा हेडेन कहती हैं, नग्नता बतौर शर्म हमारे कल्चर के लिए नया कौंसेप्ट है। 18 वीं और 19 वीं सदी में केरल में महिलाओं को उनके स्तनों को ढंक कर रखने की मनाही थी। वह असभ्य होने का प्रतीक माना जाता था। खासकर कोचीन और मालाबार इलाकों की औरतों में। बहरहाल इस में हम न जाएं। मेरा बस यही कहना है कि हमारी सोच ड्रेसिंग तक ही क्यों अटकी हुई है? क्यों इसे भी आज हौव्वा बनाकर पेश किया जाता है। लोग फिल्मों से वाकई इतना प्रभावित होते हैं तो वे उससे अच्छी चीजें क्यों नहीं सीखते?
विज्ञापन
ब्रा पर बरपा हंगामा, इस मॉडल ने डाली ब्रा लेस फोटो
5 of 6
गांव, गली व कूचों में क्यों होते हैं रेप ः- मिष्टी चक्रवर्ती
अगर ड्रेसिंग के चलते ही लड़कियों का रेप होता है तो गांव व गली-मोहल्ले में रहने वाली लड़कियों के रेप ही नहीं होते। लिहाजा यह तर्क तो कहीं नहीं टिकता कि छोटे ड्रेस में होने की वजह से लड़कियों का बलात्कार होता है। दरअसल आज भी मर्द जात यह नहीं सीख सका है कि वह औरतों के संग कैसे पेश आए। बात-व्यवहार में सहज भाव कैसे रखा जाए। यह जब तक नहीं होगा, तब तक लड़कियों पर ऐसी ही पाबंदियां लगती रहेंगी। सेंसर बोर्ड भी उसी रूढिवादी सोच को दर्शा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।