बिग बॉस 11 अपनी चरम सीमा पर है। लेकिन इस शो की सीमा खत्म होने से पहले कुछ कंटेस्टेंट अपनी सीमा क्रॉस कर चुके हैं। यहां हम बात कर रहे हैं उन दो कंटेस्टेंट की जो घर में एक केकडे़ं और दूसरा बैल बुद्धि के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, घर में काककोठरी की सजा काट रहे अर्शी, विकास और आकाश रात को बात कर रहे थे। वहीं, जेल की सीढियों पर पुनीश, प्रियांक और लव बैठे थे। इस बीच आकाश ने लव को धोखेबाज और जीरो कहा। जिस पर लव ने कहा कि 'तुझे ऐसा तोडूंगा जुड़ नहीं पाएगा।
वहीं, आकाश ने लव से कहा कि 'मुझे इतना तोड़ना कि मुझे मेरे बाप के पास भेज देना।' इसके बाद विकास खड़े होते हैं और आकाश की जैकेट को वॉशरूम में फेंक कर वापस आ जाते हैं। वहीं आकाश भी विकास की जैकेट को पहले फाड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन उसके बाद वे उसे वॉशरूम में फेंकने चले जाते हैं।
4 of 5
vikas gupta, aakash dadlani
- फोटो : colors tv
वहीं आकाश के वॉशरूम में जाते ही विकास वॉशरूम का गेट लॉक कर देते हैं। थोड़ी देर बाद आकाश बाहर आकर विकास से लड़ते हैं। इसके बाद तो दोनों में ऐसी हाथापाई होती है कि बिग बॉस ने दोनों का रवैया देख कंफेशन रूम बुला लिया। बिग बॉस ने दोनों के खराब रवैये के चलते फटकार लगाई और वापस जेल भेज दिया।
खैर, घर के ताजा माहौल की बात करें तो फिलहाल हिना खान कैप्टन बन चुकी हैं। बता दें कि कैप्टेनसी के लिए खड़े हुए चार दावेदारों में से हिना अकेली कैप्टन बनकर आई हैं। लेकिन इसके पीछे भी प्रियांक और लव की बड़ी चाल थी जो हिना खान देर से समझ पाईं।