Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Scout Op Dice On Love Gill Captaincy Contender Task Yung DSA Reaction Viral

बिग बॉस 20: 'कोई और डाइस उठा लेता', टास्क में स्काउट के साथ हुआ कुछ ऐसा, लव और यंग के रिएक्शन हुए वायरल

Thu, 19 Nov 2026 12:02 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

  • 'बिग बॉस 20' अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है।
  • इस हफ्ते उदिति घर की नई कप्तान बनी हैं।
  • शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग स्काउट को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Scout Op Dice On Love Gill Captaincy Contender Task Yung DSA Reaction Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों, दोस्ती और मस्ती का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। कभी घरवालों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है, तो कभी कुछ ऐसे मजेदार पल सामने आते हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों शो में स्काउट ओपी और लव गिल का कनेक्शन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों ने पहले एक-दूसरे को भाई-बहन कहा और फिर इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, जो लोगों को पसंद नहीं आई। फिलहाल दोनों एक-दूसरे से दूरी बना रहे हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद एक बार फिर स्काउट की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Scout Op Dice On Love Gill Captaincy Contender Task Yung DSA Reaction Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
टास्क में आया लव का चेहरा
दरअसल, 'बिग बॉस 20' में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसके पहले राउंड में स्काउट ओपी संचालक बने थे। टास्क में तीन डाइस थे, जिस पर घरवालों की तस्वीरें लगी हुई थीं।

स्काउट ओपी ने जैसे ही उनमें से एक डाइस उठाकर रोल किया, तो लव की तस्वीर आ गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा डाइस को रोल किया। जिस पर फिर से लव का चेहरा आया। यह देखकर शो में मौजूद घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यहां तक कि यंग और लव के रिएक्शन भी देखने वाले थे। अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Scout Op Dice On Love Gill Captaincy Contender Task Yung DSA Reaction Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यूजर्स?
वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'यंग की स्माइल सब कुछ कह रही है।' एक अन्य ने लिखा, 'लव का चेहरा देखो।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'स्काउट सोच रहे होंगे कि ये हर बार मैं ही आगे क्यू आ जाता हूं।' एक यूजर ने लिखा, 'कायनात चाहती है कि वे साथ रहें।' एक शख्स ने लिखा, 'कोई और डाइस उठा लेता।'

कौन बना इस हफ्ते कप्तान?
शो में प्रतिभागियों को एक और टास्क दिया गया। कैप्टेंसी के दावेदारों को स्पंज से एक निशान को भरना था। वहीं, अन्य घर वाले जिस प्रतिभागी को कैप्टन नहीं बनने देना चाहते थे, वह स्पंज निकलते थे। लव गिल ने स्पंच को 'सी' निशान में भरने की कोशिश की। हालांकि उनके नीचे से कुछ प्रतिभागियों ने स्पंज निकाले। इस बीच काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इस दौरान आम्रपाली ने लव से कहा कि आपने मुझे काटा। लव गिल ने कहा कि मेरे मुंह में हाथ क्यों डाल रही थी। वहीं, अरिश्फा ने कहा कि लव फिजिकल मत हो। इस पर लव ने कहा कि मेरे साथ भी सेम चीजें हुई थीं। इस बीच उदिति को चोट लग गई। उन्हें माथे से खून आने लगा। इस पर बिग बॉस ने उदिति को मेडिकल रूम में बुलाया। इसके बाद उदिति घर की नई कप्तान बन गई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed