{"_id":"5dabf62d8ebc3e013371ddbb","slug":"koena-mitra-to-khesari-lal-these-celebrity-can-do-entry-at-salman-khan-show-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13:शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं ये 5 सेलेब्रिटी, एक को बेघर कर चुके हैं सलमान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13:शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं ये 5 सेलेब्रिटी, एक को बेघर कर चुके हैं सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss 13
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने असली रंग में आ चुका है । घर में मौजूद कंटेस्टेंट ने 3 हफ्ते पहले अपना सफर शुरू किया था। घर में लड़ाई-झगड़े के बाद सभी के बीच फाइनलिस्ट बनने की होड़ मच गई है । पिछले हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट कोएना मित्रा और दलजीत कौर आउट हो गईं।
2 of 7
Bigg Boss 13
- फोटो : VOOT
इस हफ्ते भी दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएंगे । ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज हो गई है । वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए 5 नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । खबर है कि जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो घर के अंदर पहुंच सकते हैं ।
3 of 7
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
खेसारी लाल यादव- मीडिया में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के शो में जाने की चर्चा काफी दिन से हो रही है । रिपोर्ट के मुताबिक, खेसारी लाल यादव शो में शुरुआत से ही हिस्सा लेने वाले थे लेकिन कुछ काम में व्यस्त होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Koena Mitra
- फोटो : colors tv
कोएना मित्रा- पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो चुकीं कोएना वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर फिर से शो का हिस्सा बन सकती हैं । कोएना की फैन फॉलोइंग अच्छी है । शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि सलमान ने उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया था ।
हुसैन कुवजरवाला- कई हिट टीवी शो और डांसिंग शो से अपनी पहचान बना चुके हुसैन की भी बिग बॉस के घर में जाने की चर्चा है । उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुमकुम', 'कृष्ण अर्जुन' और 'सजन रे झूठ मत बोलो' जैसे हिट शो में काम किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।