फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है दीपक कलाल, राखी सांवत के साथ तोड़ चुके हैं शादी, आ सकते हैं बिग बॉस 13 में

Fri, 31 May 2019 07:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Know all about Deepak Kalal Rumours says Along with Rakhi Sawant he is entering Bigg Boss 13
Rakhi sawant Deepak kalal - फोटो : file photo

'बिग बॉस सीजन 13' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की काफी चर्चा हो रही है। इन कंटेस्टेंट में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और दीपक कलाल का नाम भी सामने आ रहा है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपक कलाल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए होस्ट सलमान खान और चैनल को धन्यवाद कहा है। राखी ने लिखा है, ‘सलमान खान और चैनल को शुक्रिया।’ हालांकि राखी ने जितने भी टैग किए हैं वो सब गलत हैं। इसे भी लोग मजाक के तौर पर ले रहे हैं। कुछ दिन पहले दीपक कलाल और राखी ने अपनी शादी की झूठी खबर फैलाई थी। बाद में अपने आप ही शादी तोड़ भी दी थी। आइए जानते हैं, कौन हैं ये दीपक कलाल? 

Know all about Deepak Kalal Rumours says Along with Rakhi Sawant he is entering Bigg Boss 13
Deepak Kalal - फोटो : file photo

राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा क्वीन कहा जाता है इसलिए फैंस को लग रहा था कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। राखी सावंत जिसके साथ 'बिग बॉस 13' में एंट्री करने के बारे बोल रही हैं वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक सिलेब्रिटी हैं। इनका नाम दीपक कलाल है। ये वहीं शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। कलाल पुणे के रहने वाले हैं। 45 साल के दीपक इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। 

View this post on Instagram

Thanks too Salmaan khan and colars 📺 #beingsalmankhan #bingsalmaan@salmaankhan@colartv#salmankhan #bigboos13 #endomol #instagram #bigboos12house

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

Know all about Deepak Kalal Rumours says Along with Rakhi Sawant he is entering Bigg Boss 13
deepak kalal - फोटो : file photo
दीपक कलाल टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8' में दिख चुके हैं। दीपक के बोलने का अलग अंदाज और उनके जोक की वजह से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पॉपुलर होने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करते थे। वो मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है। दीपक ने क्लास 10 तक ही पढ़ाई की है। आर्थिक परेशानियों की वजह से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Deepak Kalal Rumours says Along with Rakhi Sawant he is entering Bigg Boss 13
Rakhi sawant Deepak kalal - फोटो : file photo

इसके बाद दीपक ने बांद्रा के एक कॉलेज से एक छोटा सा होटल मैनेजमेंट कोर्स किया। फिर उन्हें मुंबई के 3 स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई । दीपक दावा करते हैं कि वो पाकिस्तान और बांग्लादेश में काफी पॉपुलर हैं। अब वो भारत में भी पॉपुलर होना चाहते हैं। दीपक का कहना था कि उन्हें 'बिग बॉस' का ऑफर आया था और ऑडिशन भी दिया था। बाद में उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। साल 2011 में दीपक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उनका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो का टाइटल था -  'मोदी जी मैं आपको पप्पी दूंगा ।'

विज्ञापन
Know all about Deepak Kalal Rumours says Along with Rakhi Sawant he is entering Bigg Boss 13
दीपक कलाल - फोटो : file photo
दीपक कलाल के साथ लव स्टोरी के बारे में राखी सावंत ने कहा था कि  'इंडस्ट्री में सभी लोग शादी कर रहे हैं । मुझे लगा कि अब मुझे भी कर लेनी चाहिए। दीपक ने मुझे शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में प्रपोज किया था और फिर मैंने हां बोल दिया। हमने शादी की डेट फाइनल की और अब तैयारियां शुरू कर दी हैं । मैं अपने फैंस को अपडेट करती रहूंगी। अब बस हमें फैंस और दोस्तों का प्यार-दुआएं चाहिए ।' बाद में राखी ने खुद ही शादी को तोड़ दिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed