'बिग बॉस सीजन 13' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की काफी चर्चा हो रही है। इन कंटेस्टेंट में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और दीपक कलाल का नाम भी सामने आ रहा है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपक कलाल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए होस्ट सलमान खान और चैनल को धन्यवाद कहा है। राखी ने लिखा है, ‘सलमान खान और चैनल को शुक्रिया।’ हालांकि राखी ने जितने भी टैग किए हैं वो सब गलत हैं। इसे भी लोग मजाक के तौर पर ले रहे हैं। कुछ दिन पहले दीपक कलाल और राखी ने अपनी शादी की झूठी खबर फैलाई थी। बाद में अपने आप ही शादी तोड़ भी दी थी। आइए जानते हैं, कौन हैं ये दीपक कलाल?
कौन है दीपक कलाल, राखी सांवत के साथ तोड़ चुके हैं शादी, आ सकते हैं बिग बॉस 13 में
राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा क्वीन कहा जाता है इसलिए फैंस को लग रहा था कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। राखी सावंत जिसके साथ 'बिग बॉस 13' में एंट्री करने के बारे बोल रही हैं वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक सिलेब्रिटी हैं। इनका नाम दीपक कलाल है। ये वहीं शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। कलाल पुणे के रहने वाले हैं। 45 साल के दीपक इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
इसके बाद दीपक ने बांद्रा के एक कॉलेज से एक छोटा सा होटल मैनेजमेंट कोर्स किया। फिर उन्हें मुंबई के 3 स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई । दीपक दावा करते हैं कि वो पाकिस्तान और बांग्लादेश में काफी पॉपुलर हैं। अब वो भारत में भी पॉपुलर होना चाहते हैं। दीपक का कहना था कि उन्हें 'बिग बॉस' का ऑफर आया था और ऑडिशन भी दिया था। बाद में उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। साल 2011 में दीपक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उनका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो का टाइटल था - 'मोदी जी मैं आपको पप्पी दूंगा ।'