{"_id":"6123e10d8ebc3e7a08052a4d","slug":"kaun-banega-crorepati-13-first-contestant-gyaanraj-takes-home-3-2-lakhs-in-amitabh-bachchan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: करोड़पति बनने से चूके ज्ञान राज, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: करोड़पति बनने से चूके ज्ञान राज, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ज्ञान राज- अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
Kaun Banega Crorepati 13: कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन का आगाज 23 अगस्त से हो चुका है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आए। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया। केबीसी 13 में पूछे गए तीन सवालों का सही और जल्द जवाब देकर झारखंड के ‘साइंस टीचर’ ज्ञान राज को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। हालांकि, ज्ञान राज ने इस शो में तीन लाख 20 हजार रुपये जीते। वे 11 सवालों का सही जवाब देकर छह लाख 40 हजार रुपये जीत चुके थे। लेकिन 12वें सवाल का गलत जवाब देने के कारण वे नीचे गिर गए और तीन लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके।
11वां सवाल, 6 लाख 40 हजार के लिए, गणितज्ञ जी एच हार्डी जब एस रामानुजन से मिलने गए थे, तब उन्होंने किस नंबर की टैक्सी कैब ली थी, जिसे अब हार्डी-रामानुजन नंबर कहा जाता है, ए-1729, बी- 4103 सी- 6174 डी- 1089। इस पर ज्ञान ने 50-50 लाइफ लाइन लिया और बचे दो विकल्पों ए और बी में से ए 1729 सही जवाब दिया।
3 of 5
ज्ञान राज-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
6.40 लाख जीतने के बाद वे 12वें सवाल में फंस गए। 12वां सवाल, आत्मकथात्मक पुस्तक बाबरनामा किस भाषा में लिखी गई थी। इसके विकल्प थे, ए- करखानिद, बी- चगताई, सी- बाश्किर, डी-उइगुर। यहां उन्होंने डी- उइगुर गलत जवाब दिया। जबकि इस सवाल का सही जवाब बी- चगताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KBC 13
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि ज्ञान राज ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी ना कर अपने गांव के बच्चों के लिए कुछ करने का फैसला लिया। यहां वह साइंस के टीचर बन गए। ज्ञान राज एक ऐसे युवा साइंटिस्ट हैं, जिन्हें रोबोटिक्स में काफी दिलचस्पी है।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 13
- फोटो : sony
इसके साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी की प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर कमेटी के सदस्य हैं, जो पानी के साथ-साथ कई समस्याओं का हल ढूंढने का काम करते हैं। शो में आने के बाद ज्ञान राज ने कहा कि 12वीं की परीक्षा के बाद उन्हें इसरो में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन इस दौरान उनकी मां को ब्रेन हेमरेज हो गया और इस वजह से वह इसरो से नहीं जुड़ पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।