कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी की थी। इस शादी में कपिल के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शाही शादी के बाद कपिल ने जालंधर में रिसेप्शन भी दिया था। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल जल्द ही मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा मुंबई के जे डब्ल्यू मैरिएट में 24 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।
2 of 5
Kapil Sharma wedding
- फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा ने इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। कपिल शर्मा के सितारों से करीबी रिश्ते हैं जिसकी वजह कपिल का कॉमेडी शो रहा है। कपिल के शो में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक पहुंचे थे ऐसे में फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
3 of 5
Kapil Sharma wedding
- फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने दो रिवाजों से गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाई थी। पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई उसके बाद गिन्नी चतरथ के घर सिख रीति के अनुसार आनंद कारज किया। श्री गुरु ग्रंथ साहब की हाजिरी में कपिल ने गिन्नी के साथ चार फेरे लिए और अरदास की। इससे पहले आनंद कारज के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।
4 of 5
Kapil Sharma wedding
- फोटो : Instagram
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई थी। शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर भी की थी । इसके बाद हुई पार्टी में कपिल हरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी।
5 of 5
Kapil Sharma wedding
- फोटो : twitter
शादी के दो दिन बाद ही कपिल शर्मा ने अपने होमटाउन में रिसेप्शन पार्टी दी थी। रिसेप्शन में कपिल मरून कलर की शेरवानी पहने थे जबकि गिन्नी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। कपिल की शादी और रिसेप्शन में टीवी जगत से भी कई सितारे पहुंचे थे। रिसेप्शन पर गिन्नी और कपिल ने केक भी काटा था।