हर वीकेंड कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के जरिए अपने फैंस के लिए कॉमेडी का डोज लेकर आते हैं। कपिल के कमबैक के साथ ही उनका अच्छा वक्त भी शुरू हो गया था लेकिन अचानक उनको तब झटका लगा जब उनका शो टीआरपी में पहले नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गया। इस बीच कपिल शर्मा से एक ऐसी बड़ी गलती भी हो गई जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ सकती है।
'द कपिल शर्मा शो' में नवाजुद्दीन के सामने कुछ ऐसा ब्लंडर कर गए कपिल, TRP में दिखा इफेक्ट
बीते रविवार 'द कपिल शर्मा शो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अमृता राव (Amrita Rao) अपनी फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो में कपिल, नवाज की तारीफ करते हुए उनकी तमाम फिल्मों के नाम गिना रहे थे और इस दौरान उन्होंने 'मांझी- द माउंटेन मैन' का नाम भी लिया।
इस फिल्म का नाम लेने के साथ ही कपिल से गलती हो गई। उन्होंने दशरथ मांझी की जगह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को माउंटेन मैन बता दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया तो इस पर कपिल की खूब खिंचाई हो रही है।
@KapilSharmaK9 भाई जीतनराम मांझी ने कब पहाड़ तोड़ा...वो तो दशरथ राम मांझी थे.... pic.twitter.com/iqYDWlhJEY
देखेें वीडियो...
केतन मेहता के निर्देशन में बनी 'मांझी- द माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की बायोपिक फ़िल्म है। दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी की मौत से गुस्सा कर पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया था। इस फिल्म में नवाज ने दशरश मांझी का किरदार निभाया था। नवाज के अपोजिट फिल्म में राधिका आप्टे थीं।
इस ऐपिसोड में कपिल ने नवाज से पूछा था जो किरदार वो निभाते हैं वह क्या असल ज़िंदगी में उन पर असर डालते हैं। इसके जवाब में नवाज ने कहा था कि कई बार ऐसा होता है। रमन राघव में के करैक्टर से निकलने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।