फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagpur celebrates centuries old Marbat festival Jackie Shroff says entire world should know about this program

मारबत उत्सव: नागपुर में आयोजित महोत्सव में जैकी श्रॉफ हुए शामिल; कहा- 'दुनिया को इसके बारे में पता होना चाहिए'

Sat, 12 Sep 2026 08:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

Marbat Festival: नागपुर में भव्य स्तर पर आयोजित मारबत महोत्सव में फिल्मी तड़का भी देखने को मिला। अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने शिरकत की।

विज्ञापन
Nagpur celebrates centuries old Marbat festival Jackie Shroff says entire world should know about this program
मारबत उत्सव में शामिल हुए जैकी श्रॉफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

नागपुर में बीते दिन ऐतिहासिक मारबत महोत्सव का आयोजन हुआ। उत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की। उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुभाष घई भी शामिल हुए। जैकी श्रॉफ ने आयोजन की भव्यता देख खुशी जताई और कहा कि इसकी खबर पूरी दुनिया को होनी चाहिए।

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ बोले- 'पूरी दुनिया को इसे देखना चाहिए'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने नागपुर में हुए मारबत महोत्सव में शामिल होते हुए कहा, 'यह बहुत अच्छा प्रोग्राम है। पूरी दुनिया को इस प्रोग्राम के बारे में पता होना चाहिए। दुनिया में हर किसी को ऐसा प्रोग्राम देखना चाहिए। सिर्फ यहीं नहीं। हर किसी को इसे देखना चाहिए'।

मारबत महोत्सव 145 साल पुरानी अनोखी परंपरा है। नागपुर का मारबत उत्सव एक अनूठी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा है, जो हर साल पोला त्योहार के दूसरे दिन नागपुर में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। मारबत उत्सव हर साल भाद्रपद महीने में मनाया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारबत उत्सव में क्या होता है?
नागपुर के मारबत महोत्सव में बांस, कपड़े और कागज से बने बड़े-बड़े पुतलों (मारबत और बडग्या) की विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें भारी भीड़ उमड़ती है। नागपुर की गलियों में कई किलोमीटर का जुलूस निकलता है। इन पुतलों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। शोभायात्रा के बाद बुराइयों व नकारात्मकता के प्रतीक इन पुतलों का दहन किया जाता है। यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत और शहर से नकारात्मकता को दूर करने का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed