फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Little Thomas Release Date Anurag Kashyap Returns To Children Cinema With Rasika Dugal Gulshan Devaiah Starrer

लिटिल थॉमस: लंबे समय के बाद अनुराग कश्यप ने बच्चों के लिए बनाई फिल्म, कैसी होगी कहानी और कब होगी रिलीज?

Sat, 12 Sep 2026 01:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

Little Thomas Release Date: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर बच्चों के लिए सिनेमा लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'लिटिल थॉमस' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और इसमें क्या कुछ होगा खास। 
 

विज्ञापन
Little Thomas Release Date Anurag Kashyap Returns To Children Cinema With Rasika Dugal Gulshan Devaiah Starrer
फिल्म लिटिल थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम @cinemakasam

विस्तार

अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'लिटिल थॉमस' उनके लिए खास फिल्म है। यह 2007 में आई उनकी एनिमेटेड फिल्म 'रिटर्न ऑफ हनुमान' के बाद बच्चों के सिनेमा से उनका जुड़ाव दिखाती है। जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी। 
विज्ञापन


90 के दशक के गोवा की कहानी है 'लिटिल थॉमस'
फिल्म की कहानी 90 के दशक के गोवा में सेट है। इसमें थॉमस नाम का एक बच्चा है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। थॉमस की सबसे बड़ी इच्छा है कि उसका एक छोटा भाई हो।
विज्ञापन


थॉमस को बताया जाता है कि अगर उसे छोटा भाई चाहिए तो उसके माता-पिता को एक-दूसरे को किस करना होगा। लेकिन उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं और दोनों अब एक-दूसरे को किस नहीं करते। ऐसे में छोटा थॉमस अपने माता-पिता को फिर से किस करवाने की कोशिश में लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक बच्चे की मासूम सोच और अपने परिवार को लेकर उसकी छोटी-सी इच्छा के आसपास घूमती है। यही चीज इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी खास बनाती है।

Little Thomas Release Date Anurag Kashyap Returns To Children Cinema With Rasika Dugal Gulshan Devaiah Starrer
फिल्म लिटिल थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम @cinemakasam
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट हृदांश पारेख छोटे थॉमस का किरदार निभा रहे हैं। 

देखें ट्रेलर-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranjan Singh (@cinemakasam)

Little Thomas Release Date Anurag Kashyap Returns To Children Cinema With Rasika Dugal Gulshan Devaiah Starrer
फिल्म लिटिल थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम @cinemakasam
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • 'लिटिल थॉमस' का निर्देशन कौशल ओझा ने किया है।
  • फिल्म को लुमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स, रंजन सिंह की फ्लिप फिल्म्स और अनुराग कश्यप ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
  • खास बात यह है कि यह फिल्म बच्चों की कहानी पर आधारित है और अनुराग कश्यप की लंबे समय बाद इस जॉनर में वापसी हो रही है।
  • यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: कनिका की अदाओं पर फिदा हुआ ये कंटेस्टेंट, आसिफ और अमन के बीच इस बात पर हुई बहस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed