{"_id":"5b9e3ba9867a557f0e719010","slug":"ishqbaaaz-actor-nakuul-mehta-will-play-sherlock-holmes-role-in-upcoming-episodes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'इश्कबाज' का ये एक्टर बनेगा सबसे बड़ा जासूस, मुसीबत से निकलने के लिए उठाया ये कदम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब 'इश्कबाज' का ये एक्टर बनेगा सबसे बड़ा जासूस, मुसीबत से निकलने के लिए उठाया ये कदम
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' इन दिनों सीरियल में आए ट्विस्ट की वजह से सुर्खियों में है। इस सीरियल में नकुल मेहता शिवाय का किरदार निभा रहे हैं जो इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंसा हुआ है। इस बीच शिवाय ने मीडिया से बात करते हुए सीरियल में आई इस मुसीबत से छुटकारा पाने के तरीके का खुलासा किया है।
2 of 4
इश्कबाज
सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभा रहे एक्टर नकुल मेहता ने अपने बयान में कहा है - 'मैं शेरलॉक होम्स का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब मुझे पता चला कि मैं इश्कबाज में शेरलॉक की तरह का किरदार निभाऊंगा, मैं रोमांचित हो गया। शो में भारतीय शेरलॉक होम्स बनकर बहुत खुश हूं।'
3 of 4
ishqbaaaz
दरअसल, इन दिनों 'इश्कबाज' सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो शिवाय की दोस्त की पत्नी का कत्ल हो गया है जिसका इल्जाम शिवाय के सिर पर आया है। इस शो का प्रोमो भी पहले आया था जिसमें दिखाया गया था कि शिवाय जब सो कर उठता है उसके बगल में उसके दोस्त की पत्नी की लाश होती है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है और सबूत शिवाय के खिलाफ जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह अपने आपस कैसे इस परेशानी से बाहर निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इश्कबाज
आपको बता दें, 'इश्कबाज' सीरियल की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने हाल ही में सगाई की है। अदिति गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर कबीर चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी खुद दी थी। इससे पहले शो में ओमकारा का किरदार निभा रहे कुणाल जयसिंह ने भी सगाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।