'बिग बॉस 12' शुरू होने से पहले ही अभी तक कई ऐसी जानकारी सामने आ चुकी है जिससे फैंस भी हैरान हैं। इस बार के सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है जो पहले किसी सीजन में नहीं हुआ। इसकी एक वजह शो की टीआरपी भी है। 'बिग बॉस' के मेकर्स चाहते हैं कि जब ये शो शुरू हो तो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना रहे। अभी तक फैंस में जिस तरह का एक्साइटमेंट बना हुआ है, ऐसा लगता है कि बिग बॉस इसमें काफी हद तक सफल भी रहे हैं।
शो हिट कराने के लिए 'बिग बॉस' ने रचे ये 5 षड्यंत्र, पहले दिन ही टीआरपी में छोड़ देगा सबको पीछे
भारती और हर्ष
सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब खबर आई कि कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 'बिग बॉस' की लॉन्चिंग के दौरान भारती और उनके पति हर्ष को बुलाया गया था। तब सलमान खान ने कहा था कि भारती और हर्ष वो पहली जोड़ी हैं जो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे। यही नहीं दोनों की फीस को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे थे। इतना सब कुछ सामने आने के बाद खबर आई कि दोनों शो में नहीं आएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था।
कंटेस्टेंट की फीस
जी हां, कंटेस्टेंट की फीस लीक करना भी 'बिग बॉस' की रणनीति का ही एक हिस्सा है। इससे फैंस के बीच क्रेज बना रहता है कि आखिर किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा रकम मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा ले रहे हैं। उन्हें एक हफ्ते के 45 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। उन्हें एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि दीपिका को शो में रहने के लिए हिना खान से दोगुना ज्यादा फीस दी जा रही है।
पोर्नस्टार की एंट्री
'बिग बॉस' में पोर्नस्टार की एंट्री से शो को काफी लोकप्रियता मिलती है। चर्चा थी कि एडल्ट फिल्मों में काम करने वाले डैनी डी इस शो में हिस्सा लेंगे। हालांकि आधिकारिक लिस्ट में अभी तक उनका नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में हो सकता है वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी एंट्री हो।
पहले ही दिन एलिमिनेशन
'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पहले ही दिन आए हुए कंटेस्टेंट में से कोई एक आउट हो जाएगा। जी हां, कलर्स टीवी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से जानकारी दी गई है कि पहले दिन एक जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया है। जिसमें सुरभि राणा, कृति वर्मा, मितल जोशी और रोशनी बनिक एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं।