फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशुंक वैद्य: देखिए कितना बड़ा हो गया 'शाका लाका बूम बूम' का वो छोटा 'संजू', कभी इनकी मैजिक पेंसिल के दीवाने थे बच्चे

Mon, 05 Apr 2021 11:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Kinshuk vaidya: Then and Now Picture of shakalaka boom boom Sanju
किशुंक वैद्य - फोटो : Social media

अगर हम कहें कि आज किंशुक वैद्य का जन्मदिन है तो एक बार को शायद आप गूगग सर्च करने लग जाएंगे लेकिन इसी जगह अगर कहें कि आज शाका लाका बूम बूम वाले संजू का जन्मदिन है तो आपको समझने में जरा भी दे र नहीं लगेगी। जीहां कुछ ऐसी ही पहचान बनाई है किंशुक वैद्य ने। बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू करने वाले किंशुक अब काफी बड़े हो गए हैं।

Happy Birthday Kinshuk vaidya: Then and Now Picture of shakalaka boom boom Sanju
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, वही संजू जिसकी मैजिक पेंसिल के 90 के दशक में हम सभी दीवाने थे। हमारी तरह संजू भी अब बड़े हो चुके हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1991 में मुंबई में हुआ था। पांच साल की उम्र से ही किंशुक वैद्य ने मराठी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

Happy Birthday Kinshuk vaidya: Then and Now Picture of shakalaka boom boom Sanju
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
किंशुक की पहली हिंदी फिल्म अजय देवगन और काजोल स्टारर 'राजू चाचा' थी। इस फिल्म में वह राहुल के किरदार में नजर आए थे। उस वक्त किंशुक वैद्य करीब नौ साल के थे। इसी दौरान उन्हें बी आर चोपड़ा की विष्णु पुराण में प्रह्लाद बनने का मौका मिला। इस धारावाहिक से भी उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Kinshuk vaidya: Then and Now Picture of shakalaka boom boom Sanju
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप जानते हैं किंशुक फाइटर प्लेन उड़ाना चाहते थे लेकिन चश्मा लगने की वजह से उनका ये सपना अधूरा रह गया और वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए। किंशुक अब तक 'शाका लाका बूम बूम', 'ये है आशिकी', 'एक रिश्ता साझेदारी का' शोज में काम कर चुके हैं। 2004 में ‘शाका लाका बूम बूम’ के खत्म होने के बाद किंशुक ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान देने लगे।

विज्ञापन
Happy Birthday Kinshuk vaidya: Then and Now Picture of shakalaka boom boom Sanju
Kinshuk Vaidya - फोटो : social media

किंशुक ने बैचलर ऑफ मास मीडिया की डिग्री ली है और एडवरटाइजमेंट में स्पेशलाइजेशन किया है। ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ के साथ वह फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में लौटे। इसके बाद से उनका एक्टिंग सफर जारी है। किंशुक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed