स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेता नील भट्ट को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, इस टीवी सीरियल ने टीआरपी टॉप पांच में भी जगह बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी 11 मार्च की दोपहर को उनके कोरोना टेस्ट के नतीजे पॉजिटिव आने के बाद प्रोडक्शन ने शूट रोक दिया है। वहीं, शो के निर्माता राजेश राम सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, ये बात सच है।
2 of 5
नील भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि शो में होली के सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नील को कल कुछ लक्षण नजर आएं थे। जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को इस बारे में बताया. जिसके बाद तुरंत शूटिंग रोक दी गई।
3 of 5
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा
- फोटो : Instagram
फिलहाल, प्रोडक्शन उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे ट्रैक पर काम कर रहा है। जबकि होली के सीक्वेंस को पोस्टपोन कर दिया है। प्रोडक्शन के पास बैंक एपिसोड न होने की वजह से वो उम्मीद कर रहे है कि नील जल्द ठीक हो जाए। इसके साथ ही सेट पर मौजूद सब कलाकार और स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया है।
4 of 5
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा
- फोटो : Instagram
बीते दिनों ऐश्वर्या और नील ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'साथ में किए पागलपन से लेकर मस्ती और फिर हमारे बीच प्यार हो गया। अब हम जिंदगीभर के लिए एक हो गए।'
5 of 5
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नील भट्ट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा उर्फ पाखी के किरदार में नजर आ रही हैं। शुरुआत में इन दोनों की लव स्टोरी धारावाहिक में दिखाई गई थी लेकिन बाद में पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। हालांकि असल जिंदगी में विराट और पाखी अब एक हो गए हैं।